VIDEO: नौकरी पाने लिए मचा गदर! गुजरात में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टूट गई होटल की रेलिंग, देखें वीडियो

गुजरात के भरूच में एक होटल में नौकरी के लिए बेरोजगार युवकों की इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि होटल की रेलिंग टूट गई और कई युवक कुछ फीट की ऊंचाई से गिर गए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

भरूच: गुजरात के भरूच में एक होटल में नौकरी के लिए बेरोजगार युवकों की इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि होटल की रेलिंग टूट गई और कई युवक कुछ फीट की ऊंचाई से गिर गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कांग्रेस पार्टी ने भी इस घटना के वीडियो को साझा करके गुजरात सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल है. नरेंद्र मोदी पूरे देश पर बेरोजगारी का यह मॉडल थोप रहे हैं.

बताया जा रहा है कि भरूच के एक होटल में नौकरी के लिए कई युवक इकट्ठा हुए थे. नौकरी पाने के लिए युवकों में इतनी उत्सुकता थी कि वे होटल के अंदर जाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए. इस दौरान होटल की रेलिंग टूट गई और कई युवक नीचे गिर गए.

यह घटना बेरोजगारी के बढ़ते स्तर का एक दर्दनाक उदाहरण है. गुजरात में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हैं और इस कारण से लोग नौकरी पाने के लिए हर तरह का जोखिम उठाने को तैयार हैं. यह घटना सरकार की बेरोजगारी से निपटने की नाकामी को उजागर करती है. कांग्रेस ने इस घटना पर तंज कसते हुए कहा है मोदी सरकार ने गुजरात में युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड