बिजली के झटके से बेहोश हुआ कौवा, सीपीआर देकर फायरकर्मी ने दी पक्षी को नई जिंदगी, दिल जीत लेगा यह Viral Video
तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिलों को जीत रहा है. जहां कौवे को बेहोश हालत में देखकर एक फायरकर्मी ने उसे हाथ में उठा लिया और उसे सीपीआर देना शुरु कर दिया. फायरकर्मी की कोशिशों की बदौलत कौवे को फिर से नई जिंदगी मिली,
Crow Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर (Coimbatore) से एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लोगों के दिलों को जीत रहा है. दरअसल, बिजली का झटका लगने के बाद एक कौवा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और कुछ ही समय बाद उसके शरीर में हरकत होनी बंद हो गई. कौवे को बेहोश हालत में देखकर एक फायरकर्मी ने उसे हाथ में उठा लिया और उसे सीपीआर (CPR) देना शुरु कर दिया. फायरकर्मी की कोशिशों की बदौलत कौवे को फिर से नई जिंदगी मिली, जिसके लिए लोग शख्स की सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कौवे को नई जिंदगी देने वाले फायरकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स सड़क पर बेहोश पड़े कौवे के मुंह में अपने मुंह से सांस भरकर उसकी जान बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. पक्षी की जान बचाने वाले फायर रेस्क्यू अधिकारी का नाम वी वेल्लादुरई बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री को आया हार्ट अटैक, CISF के जवान ने CPR देकर की जान बचाई, वीडियो वायरल
फायरकर्मी ने बचाई कौवे की जान
கோவை கவுண்டம்பாளையத்தில் மின்சாரம் பாய்ந்து கீழே விழுந்த காகத்தை, அங்கிருந்த தீயணைப்பு வீரர் வெள்ளத்துரை என்பவர் சிபிஆர் செய்து காப்பாற்றினார்.#TheInfoCoimbatore | #coimbatore | #CPR | #Crows | #FireServiceMan pic.twitter.com/ngSufBKjNI
— the info coimbatore (@InfoCoimbatore) September 19, 2024
वायरल हो रहा यह वीडियो न सिर्फ इंसानों के बीच बल्कि पशुओ के प्रति दया, करुणा और सहानुभूति का प्रतीक है. जिस तरह से फायरकर्मी ने कौए की जान बचाई वो काफी सराहनीय है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली का झटका लगने के बाद कौवा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और उसके शरीर में हरकत बंद हो गई. कौवे को देखकर फायरकर्मी ने उसे सीपीआर देकर नई जिंदगी दी. वीडियो में फायरकर्मी को अपने मुंह से कौवे के मुंह में सांस भरते हुए देखा जा सकता है, फिर वो पक्षी के सीने को सहलाता है, जिसके चलते कुछ ही देर बाद कौवे में जान वापस लौट आती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

