महिला ने काटा शिमला मिर्च तो अंदर से निकली धागे जैसी रेंगने वाली चीज, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर शिमला मिर्च से जुड़ा एक वायरल हो रहा है, जिसे देख शिमला मिर्च खाने से पहले आप भी कई बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, वीडियो में एक महिला शिमला मिर्च को काटती है और उसके अंदर से एक सफेद धागे जैसे कीड़ा रेंगता हुआ बाहर निकलता है.
Capsicum Viral Video: शिमला मिर्च (Capsicum) एक ऐसी सब्जी है, जिसे लोग कई तरह से बनाते हैं और बड़े मजे से इसका सेवन भी करते हैं. शिमला मिर्च (Shimla Mirch) का इस्तेमाल पनीर की सब्जी से लेकर चाइनीज बनाने तक में किया जाता है. यह हर मौसम में आसानी से बाजार में मिल जाती है और लोग इस सब्जी को काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख शिमला मिर्च खाने से पहले आप भी कई बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, वीडियो में एक महिला शिमला मिर्च को काटती है और उसके अंदर से एक सफेद धागे जैसे कीड़ा रेंगता हुआ बाहर निकलता है.
इस वीडियो को एक्स पर @Krishnavallabhi नाम अकाउंट से शेयर किया है. इस कीड़े को लेकर दावा किया जा रहा है कि अगर ये एक बार पेट के अंदर चला गया तो यह आंत की बड़ी कोशिकाओं को खाने लगता है, जिससे जान जाने का खतरा भी होता है. इतना ही नहीं शिमला मिर्च के बीज में इनके अंडों के होने की संभावना होती है, इसलिए शिमला मिर्च को काटने के बाद उसके बीजों को पूरी तरह से निकाल देना चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: आलू की सब्जी में जहरीले सांप को देख उड़े लोगों के होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
शिमला मिर्च के अंदर से निकला धागे जैसे कीड़ा
शिमला मिर्च खाने से पहले सावधान रहें.. pic.twitter.com/LCgRRivfAK
— 𝗞𝗿𝗶𝘀𝗵𝗻𝗮𝗣𝗿𝗲𝗲𝘁𝗶 (@Krishnavallabhi) May 28, 2024
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जब शिमला मिर्च को काटती है तो उसके अंदर से धागे जैसी चीज निकलती है. यह दिखने में बिल्कुल धागे की तरह दिखाई देता है, लेकिन यह सांप की तरह रेंगता हुआ नजर आता है. बताया जा रहा है कि इसे थ्रेड वॉर्म कहा जाता है, जो शिमला मिर्च में पाया जाता है और यह काफी खतरनाक होता है, इसलिए अब जब भी आप शिमला मिर्च लाएं, उसे काटते वक्त सावधानी जरूर बरतें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

