वायरल

जहरीले किंग कोबरा को चाटकर प्यार करती दिखी गाय, प्रेम से जीता सांप का विश्वास (Watch Viral Video)

इन दिनों सोशल मीडिया पर गाय और किंग कोबरा सांप की दोस्ती का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो में गाय सांप के चेहरे को चाटकर उस पर प्यार लुटाती नजर आ रही है.

जहरीले किंग कोबरा को चाटकर प्यार करती दिखी गाय, प्रेम से जीता सांप का विश्वास (Watch Viral Video)
किंग कोबरा पर प्यार लुटाती गाय (Photo Credits: Twitter)

Cow and King Cobra Viral Video: दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच कभी आपस में प्यार या दोस्ती होना लगभग नामुमकिन है, बावजूद इसके कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनमें दो विपरीत स्वभाव के जानवरों में दोस्ती की अद्भुत झलक देखने को मिलती है. अगर बात करें किंग कोबरा (King Cobra) जैसे खतरनाक और जहरीले सांप (Snake) की तो इस प्रजाति से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि अन्य जानवर भी दूर रहना पसंद करते हैं, क्योंकि इसके जहर की एक बूंद ही जान लेने के लिए काफी है. ऐसे में क्या किसी गाय (Cow) और किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) के बीच दोस्ती देखने को मिल सकती है? जी हां, ऐसा होना तो नामुमकिन सा है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर गाय और किंग कोबरा सांप की दोस्ती का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस दृश्य को समझा पाना मुश्किल है, शुद्ध प्रेम से ये विश्वास जीता गया है. इस वीडियो को अब तक 168.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- प्रकृति जटिल है, प्रकृति को आप अनुभव से ही समझ सकते हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- गाय और सांप दोनों का अकारण आचरण नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी उनकी अपनी एक भाषा है, जो मानवीय समझ से परे है. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर के अंदर आराम से घूमता दिखा विशालकाय किंग कोबरा सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय खुले मैदान में खड़ी है, जबकि उसके सामने जमीन पर एक सांप नजर आ रहा है. गाय को देखते ही किंग कोबरा सांप अपने फन उठा लेता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वो गाय पर हमला करने वाला है, लेकिन गाय बिना डरे उसे सूंघती है. गाय को शांत देखकर कोबरा भी शांत हो जाता है, फिर अगले ही पल गाय अपनी जीभ निकालकर सांप के चेहरे को चाटने लगती है, सांप भी आराम से गाय से खुद को चटवाता है. दोनों के बीच दोस्ती और प्यार के इस रिश्ते को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).