मुर्गे ने चोंच मारकर खतरनाक सांप का किया बुरा हाल, दोनों के बीच हुए जबरदस्त घमासान का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में एक मुर्गे और सांप के बीच जबरदस्त घमासान हो रहा है, जिसमें मुर्गा सांप पर भारी पड़ता दिख रहा है और वो चोंच मार-मारकर सांप का इतना बुरा हाल कर देता है कि नागराज को दुम दबाकर वहां से भागना पड़ता है. इस वीडियो को वायरल हॉग नाम के अकाउंट से ट्विटर पर हैंडल किया गया है.
Viral Video: सांप (Snake) जितना जहरीला होता है, उसे उतना ही खतरनाक भी माना जाता है. कई लोग सांप से इस कदर खौफ खाते हैं कि उससे बचने का प्रयास करते हैं. वैसे आपने सांपों (Snakes) की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे. इसी कड़ी में एक मुर्गे (Cock) और सांप की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक मुर्गे और सांप के बीच जबरदस्त घमासान हो रहा है, जिसमें मुर्गा सांप (Cock and Snake Fight) पर भारी पड़ता दिख रहा है और वो चोंच मार-मारकर सांप का इतना बुरा हाल कर देता है कि नागराज को दुम दबाकर वहां से भागना पड़ता है. इस वीडियो को वायरल हॉग नाम के अकाउंट से ट्विटर पर हैंडल किया गया है.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- यह बहादुर मुर्गा एक काले रेसर सांप का पीछा करने में कामयाब रहा. इस वीडियो को अब तक 27.4K व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, जबकि कई लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- लगता है सांप आज लड़ने के मूड में नहीं है, जबकि एक यूजर का कहना है कि ये लड़ाई काफी मजेदार है. यह भी पढ़ें: Baby Cobras Viral Video: रेस्क्यू किए गए अंडों से निकले कई बेबी कोबरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
देखें वीडियो-
This brave chicken managed to successfully chase off a black racer snake! 😲🐍🐔#viralhog #snake #chickens #brave #standyourground #Georgia pic.twitter.com/9zKG5IInWM
— ViralHog (@ViralHog) August 25, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप कुंडली मारकर बैठा है और एक शख्स लकड़ी की मदद से उस सांप को वहां से हटाता है. तभी वहां मौजूद एक मुर्गे की नजर उस पर पड़ जाती है और वो काले रंग के सांप पर धावा बोल देता है. सांप के नीचे गिरते ही मुर्गा उस पर ताबड़तोड़ हमला करता है. इस लड़ाई में मुर्गा बार-बार अपनी चोंच मारकर सांप का बुरा हाल कर देता है. मुर्गे के हमले के आगे नागराज पस्त होते दिखते हैं और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

