चीन: गर्भवती महिला को अस्पताल में नहीं मिली बैठने की जगह, तो पत्नी के लिए पति खुद ही बन गया चेयर, देखें वायरल वीडियो
दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक अस्पताल में एक गर्भवती महिला को बैठने के लिए जगह नहीं मिली और वो खड़े-खड़े थक गई तो ऐसे हालात में उसकी मदद करने के लिए उसका पति खुद ही चेयर बन गया और अपनी गर्भवती पत्नी को कंधे पर बिठा लिया. पति के चेयर बनने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बीजिंग: गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को विशेष सावधानी रखने की हिदायत दी जाती है. गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर खड़े रहने में दिक्कत होती है, इसलिए सार्वजनिक स्थलों और अस्पताल जैसी जगहों पर लोग बैठने लिए जगह देने में उनकी मदद करते हैं, लेकिन चीन (China) के एक अस्पताल (Hospital) में गर्भवती महिला को उस समय काफी दिक्कत होने लगी जब काफी देर खड़े रहने के बावजूद किसी ने उसे बैठने के लिए जगह नहीं दी. दअसल, एक दंपत्ति (Chinese Couple) डॉक्टर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा, लेकिन उनकी बारी आने में समय था, लिहाजा उन्हें कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा. गर्भवती होने की वजह से महिला खड़े-खड़े थक गई और उसके पैर सुन्न हो गए. ऐसे में अपनी पत्नी की मदद के लिए उसका पति खुद चेयर (Husband Becomes Chair) बन गया. इस घटना के बाद इसका एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया.
बताया जा रहा है कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक अस्पताल की है, जहां इस गर्भवती महिला को कुछ टेस्ट कराने थे और वो अपनी बारी का इतंजार कर रही थी. खड़े-खड़े महिला थक गई और जब उसने बेंच पर बैठे लोगों से बैठने के लिए थोड़ी सी जगह देने की अपील की तो उन्होंने उठने से इंकार कर दिया. ऐसे में यह गर्भवती महिला बैठ सके, इसलिए उसका पति खुद ही चेयर बन गया. इसके बाद गर्भवती महिला अपने पति के कंधे पर बैठ गई. यह नजारा अस्पताल में मौजूद कैमरे कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
देखें वीडियो-
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी प्रभावित किया है. कई लोगों ने महिला के पति की सराहना की है, जबकि कई लोगों ने लिखा है कि सामने की बेंच पर बैठे लोगों को गर्भवती महिला को बैठने के लिए सीट देनी चाहिए थी. एक यूजन ने लिखा है कि मैं किसी के नैतिक अपहरण की इच्छा नहीं रखता, लेकिन मैं ईमानदारी से दूसरों को ऐसी गर्भवती महिलाओं के लिए अपनी सीट छोड़ने का सुझाव देता हूं. यह भी पढ़ें: चीन: न्यूड फोटो गिरवी रखकर मिलते हैं मुंह मांगे पैसे, लोन के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं युवा
गौरतलब है कि इस वीडियो में पति-पत्नी के इस तालमेल को देखकर लोग काफी सराहना कर रहे हैं. हालांकि इससे कुछ दिन पहले भी एक दंपत्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पति-पत्नी के बीच हुए बहस के बाद गुस्से में आकर पत्नी ट्रैफिक सिग्नल पर कार पर खड़ी हो गई थी. उसके पहले एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वैलेंटाइन डे पर फोन देने से इंकार करने पर गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को 50 से भी ज्यादा थप्पड़ मारे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

