वायरल

स्कूल में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते दिखे बच्चे, टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे इनके कायल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर चीन के बच्चों का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे स्कूल में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन बच्चों के अद्भुत टैलेंट को देखकर यकीनन आप भी उनके कायल हो जाएंगे.

स्कूल में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते दिखे बच्चे, टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे इनके कायल (Watch Viral Video)
बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते बच्चे (Photo Credits: X)

Viral Video: आधुनिक दौर के बच्चे टैलेंट के मामले में अच्छे-अच्छों को मात दे रहे हैं. सिंगिंग से लेकर डांसिंग और स्पोर्ट्स में बच्चे अपना कमाल दिखाकर हर किसी को हैरान कर रहे हैं. दुनिया भर के बच्चों में टैलेंट को निखारने में स्कूलों के महत्वपूर्ण योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि स्कूलों में बच्चों से तरह-तरह की एक्टिविटीज कराई जाती है, जिससे उनके टैलेंट में निखार आता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर चीन (China) के बच्चों का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चे स्कूल में बास्केटबॉल (Basketball) की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन बच्चों के अद्भुत टैलेंट को देखकर यकीनन आप भी उनके कायल हो जाएंगे.

इस वीडियो को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- चीन के एक स्कूल में बास्केटबॉल ट्रेनिंग. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 20.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- यही वजह है कि चीन के लोग ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि चीन के बच्चे खेल में भी बहुत टैलेंटेड होते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते बच्चे

वायरल हो रहे वीडियो में चीन के किसी स्कूल में बच्चे बास्केटबॉल की ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस दौरान वो बास्केटबॉल के साथ ऐसे करतब दिखाते हैं, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है. चीन में अभी से बच्चे बास्केटबॉल की ट्रेनिंग जिस तरह से ले रहे हैं और जिस तरह का वो प्रदर्शन दिखा रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बड़े होकर ये बच्चे खेल में अपने साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).