वायरल

Viral Video: छोटे बच्चे ने की ऐसी हरकत कि कुर्सी पर बैठते-बैठते जमीन पर गिरी महिला, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

छोटे बच्चे के शरारती कारनामे का एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में एक प्ले स्कूल में कुछ महिलाएं बच्चों को खाना खिला रही हैं, तभी एक महिला कुर्सी पर बैठने जाती है, तब तक एक बच्चा उसकी कुर्सी खींच लेता है और महिला धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Viral Video: छोटे बच्चे ने की ऐसी हरकत कि कुर्सी पर बैठते-बैठते जमीन पर गिरी महिला, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
बच्चे ने खींची कुर्सी तो जमीन पर गिरी महिला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: छोटे बच्चे बहुत (Small Kids) शरारती होते हैं और उनकी शरारतें अक्सर लोगों को हैरत में डाल देती हैं. ये बच्चे दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन कई बार वो इतने बड़े कारनामे कर दिखाते हैं कि आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. छोटे बच्चे के शरारती कारनामे का एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में एक प्ले स्कूल (Play School) में कुछ महिलाएं बच्चों को खाना खिला रही हैं, तभी एक महिला (Woman) कुर्सी पर बैठने जाती है, तब तक एक बच्चा उसकी कुर्सी खींच लेता है और महिला धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hersey.dahil16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बच्चे इस उम्र में भी मस्ती करने लगे हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह बच्चा तो काफी स्मार्ट और शरारती है. यह भी पढ़ें: शख्स ने अपने दोस्त को खिलाया क्रीम की जगह टूथपेस्ट वाला बिस्किट, उसके बाद जो हुआ... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HER ŞEY DAHİL (@hersey.dahil16)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है किसी प्ले स्कूल में एक महिला हाथ में प्लेट लेकर आती है और वो कुर्सी पर बैठने की कोशिश करती है, तभी बच्चा उसकी कुर्सी खींच लेता है. महिला इस बात से अंजान रहती है और वो जैसे ही बैठने की कोशिश करती है, वैसे ही धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. गिरते ही महिला को समझ नहीं आता है कि उसके साथ क्या हुआ है, लेकिन फिर वो बच्चे की शरारत को समझ जाती है और मुस्कुराने लगती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).