वायरल

Viral Video: चूजों को बचाने के लिए खतरनाक किंग कोबरा से भिड़ गई मुर्गी, वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

चाहे मां किसी इंसान की हो या फिर जानवर की, वो अपने बच्चों के लिए मौत से भी लड़ने को तैयार रहती है, लेकिन अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां मुर्गी अपने चूजों की रक्षा करने के लिए खतरनाक किंग कोबरा से भिड़ जाती है.

Viral Video: चूजों को बचाने के लिए खतरनाक किंग कोबरा से भिड़ गई मुर्गी, वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
किंग कोबरा से भिड़ी मुर्गी (Photo Credits: YouTube)

King Cobra vs Chicken Viral Video: मां की ममता (Mother's Love) और उसकी ताकत के आगे दुनिया का हर प्राणी बेबस नजर आता है, क्योंकि एक मां (Mother) ही होती है जो अपने बच्चों की खातिर पूरी दुनिया से अकेले ही लड़ सकती है. चाहे मां किसी इंसान की हो या फिर जानवर की, वो अपने बच्चों के लिए मौत से भी लड़ने को तैयार रहती है, लेकिन अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मां मुर्गी (Chicken) अपने चूजों की रक्षा करने के लिए खतरनाक किंग कोबरा (King Cobra) से भिड़ जाती है और डटकर वो शिकारी किंग कोबरा का सामना करती है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर wild Cobra नाम के चैनल द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. किंग कोबरा और मां मुर्गी की लड़ाई के इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और मां की ममता को सलाम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: देखते ही देखते आपस में भिड़ गए दो किंग कोबरा, दोनों के बीच आखिरी सांस तक चली खूनी जंग

देखें वीडियो-

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी अपने चूजों के पास मौजूद थी, तभी अचानक किंग कोबरा उनके सामने आता है. पहली बार तो किंग कोबरा मुर्गी को सामने चट्टान की तरह खड़ी देख वहां से निकल जाता है, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद वो वापस आता है और मुर्गी के चूजों के पास जाने की कोशिश करता है. किंग कोबरा को चूजों के करीब पहुंचते देख मुर्गी तुरंत उस पर हमला कर देती है. मुर्गी एक के बाद एक सांप को कई बार चोंच मारती है और अपने सभी चूजों को सुरक्षित निकालने के बाद वहां से भाग जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).