VIDEO: खाने में लहसुन प्याज का तड़का लगाने पर बवाल, कांवड़ियों ने ढाबे में की जमकर तोड़फोड़; यूपी के मुजफ्फरनजर से सामने आया वीडियो
Photo- X

Muzaffarnagar Viral Video: यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने एक ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की है. आरोप है कि उन्हें प्याज और लहसुन वाला खाना परोसा गया था. जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद आ रहा था. इसी दौरान वह दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर ताऊ होक्के वाले ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके. उन्होंने बिना प्याज-लहसुन का खाना ऑर्डर किया था, लेकिन गलती से उन्हें लहसुन और प्याज वाला खाना परोस दिया गया. इससे नाराज होकर वह भड़क गए और हंगामा करना शुरु कर दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले का शांत कराया और कावड़ियों को आगे की यात्रा के लिए भेज दिया. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

खाने में लहसुन प्याज का तड़का लगाने पर बवाल

कांवड़ियों ने ढाबे में की जमकर तोड़फोड़