वायरल

Chandrayaan-3: ISRO चीफ का फ्लाइट में तालियों से हुआ जोरदार स्वागत, देखें वायरल वीडियो

चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद जब इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ जब गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट से सफर कर रहे थे, तब उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया गया.

Chandrayaan-3: ISRO चीफ का फ्लाइट में तालियों से हुआ जोरदार स्वागत, देखें वायरल वीडियो
इसरो प्रमुख का फ्लाइट में जोरदार स्वागत (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: भारत ने उस वक्त पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया, जब 23 अगस्त को चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) ने चांद के साउथ पोल पर सक्सेसफुल सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) की थी. दुनिया के तमाम देशों ने भारत की इस उपलब्धि के बारे में जानकर इसरो की खूब सराहना की. इतना ही नहीं चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग के बाद से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) चीफ, वैज्ञानिक और शोधकर्ता सुर्खियों में छा गए हैं. इसरो से जुड़े वैज्ञानिक और शोधकर्ता जहां भी जा रहे हैं, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है. इसी कडी में जब इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ (S. Somnath) गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट से सफर कर रहे थे, तब उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया गया.

इस वीडियो को @AwanishSharan ने एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ISRO प्रमुख एस सोमनाथ का इंडिगो स्टाफ और यात्रियों द्वारा स्वागत. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 333.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर इसरो चीफ की तारीफ की है. यह भी पढ़ें: ISRO Space Station: अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा इसरो, पृथ्वी से 400 KM ऊपर रहेंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Shah (@freebird_pooja)

बताया जा रहा है कि इसरो चीफ के फ्लाइट में सफर करने की खबर को सुनकर एयरलाइंस क्रू और फ्लाइट में मौजूद सभी लोग एक्साइटेड हो गए. सभी ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडिगो की एयर होस्टेस ने लोगों को फ्लाइट में एस. सोमनाथ के सफर करने की सूचना दी और उनका नाम सुनते ही सभी यात्री मुस्कुराते हुए तालियां बजाकर उनका स्वागत करने लगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).