चंद्रयान-2 ने भेजीं पृथ्वी की ये तस्वीरें? सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानिए क्या है सच?

चंद्रयान-2 को लेकर सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, ट्विटर और इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि ये चंद्रमा पर भेजे गए भारत के मिशन चंद्रयान-2 द्वारा पहली बार खींची गई तस्वीरें हैं. हालांकि आपको बता दें कि चंद्रयान-2 ने अभी किसी तरह की कोई तस्वीर नहीं भेजी है.

चंद्रयान-2 ने भेंजी पृथ्वी की ये तस्वीरें? (Photo Credits: Twitter)

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 जुलाई को सफल प्रक्षेपण किया था. इसरो ने एक बयान में कहा कि चंद्रयान-2 ने गुरुवार देर रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर पृथ्वी (Earth) के गुरुत्वीय प्रभाव वाले क्षेत्र की कक्षा में आगे बढ़ते हुए अपनी दूसरी कक्षा में प्रवेश किया. बहरहाल, चंद्रयान-2 को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) साइट्स फेसबुक, ट्विटर और इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि ये चंद्रमा पर भेजे गए भारत (India) के मिशन चंद्रयान-2 द्वारा पहली बार खींची गई तस्वीरें हैं.

तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'चंद्रयान 2 द्वारा खींची गई पृथ्वी की पहली तस्वीर. कितना मोहक विजुअल है.' नीचे देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें-

व्हाट्सएप पर इस संदेश के साथ वायरल हो रही तस्वीरें:

यह फोटो उस वक्त का बताया जा रहा है जब पृथ्वी बादलों के आगोश में समाई हुई है:

इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह ज्वालामुखी वाले स्थल की ही तस्वीर है, जिसे चंद्रयान के ऑनबोर्ड कैमरों ने दूर से लिया है:

इस तस्वीर को उस पल का बताया जा रहा है जब चांद चमक रहा है और उसका थोड़ा हिस्सा भी दिख रहा है:

इसके बारे में कहा जा रहा है कि पृथ्वी पर कहीं किसी कोने में ज्वालामुखी उठता हुआ नजदीक से दिखाई दे रहा है:

इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें सूर्य, चांद और पृथ्वी तीनों दिखाई दे रहे हैं:

इसे पृथ्वी की रात की तस्वीर बताया जा रहा है:

क्या है सच?

आपको बता दें कि चंद्रयान-2 ने अभी किसी तरह की कोई तस्वीर नहीं भेजी है. जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उनका चंद्रयान-2 से कोई संबंध नहीं है. चंद्रयान-2 के नाम पर वायरल हो रही तस्वीरों में से कुछ पुरानी हैं और कुछ फेक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट