Chandigarh: ओवर स्पीडिंग नाका पर घास से निकला सांप, सिपाही के पैर में काटा और पल भर में हुआ गायब

चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान ओवर स्पीडिंग नाका पर अचानक घास से निकलकर सांप सिपाही के पैर पर काट लेता है और पल भर में उसी घाट में गायब हो जाता है. घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है, जब एक पुलिस वाले को सांप ने काट लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चंडीगढ़: हर साल सांपों के काटने (Snakebite) से न जाने कितने ही लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं. कई बार सांप (Snake) रिहायशी इलाकों में या लोगों के घरों में दाखिल होकर उन्हें काट लेते हैं. हालांकि कई लोगों की किस्मत अच्छी होती है कि सांप के काटने के बाद भी उनकी जान बाल-बाल बच जाती है. इस बीच चंडीगढ़ (Chandigarh) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान ओवर स्पीडिंग नाका (Overspeeding Naka) पर अचानक घास से निकलकर सांप सिपाही के पैर पर काट लेता है और पल भर में उसी घास में गायब हो जाता है. घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है, जब एक पुलिस वाले को सांप ने काट लिया.

बताया जाता है ट्रैफिक विंग के साथ कॉन्स्टेबल के रूप में तैनात जसप्रीत (Jaspreet) सुबह 11.30 बजे सेक्टर 43 और 52 को विभाजित करने वाले रोड पर स्पीड रडार चेक प्वाइंट पर सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) वेद पाल की सहायता कर रहे थे. एएसआई और एक अन्य कॉन्स्टेबल कुर्सियों पर बैठे थे. तभी एक कॉन्स्टेबल ने 5 फुट के एक सांप को कॉन्स्टेबल जसप्रीत की ट्राउजर में चुपके से जाते देखा. सांप उनके घुटनों तक चढ़ गया, जब जसप्रीत ने खड़े होकर अपने पैरों को हिलाया तो सांप नीचे गिर गया और घास में जाकर गायब हो गया. यह भी पढ़ें: Python Killed With Axe: राजस्थान के उदयपुर में ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से की अजगर की हत्या, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

सांप के जाने के बाद जसप्रीत ने जब अपने पैरों को देखा तो पैर में लालिमा दिखी और कुछ निशान दिखाई दिए. इसके बाद फौरन उन्हें पीसीआर वैन के जरिए इलाज के लिए सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जब जांच की तो उन्हें सांप के काटने का कोई निशान नहीं मिला. इस मामले के बाद पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे सड़क किनारे घाट और झाड़ियों को हटाने के संबंध में बागवानी विभाग के साथ इस मुद्दे पर बात करें, क्योंकि उन्हें तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ने के लिए सड़क के किनारे घास पर बैठना पड़ता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट