टैबलेट पर ‘टॉम एंड जेरी’ देख रही थी बिल्ली, अचानक हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख हंस पड़ेंगे आप
सोशल मीडिया पर नन्ही सी बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो टैबलेट पर टॉम एंड जेरी कार्टून देखती हुई नजर आ रही है, तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप भी यकीनन हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
Cat Viral Video: पालतू बिल्लियों (Pet Cats) के क्यूट वीडियोज की सोशल मीडिया (Social Media) पर भरमार देखने को मिलती है. अधिकांश लोग कुत्ते (Dogs) के अलावा अपने घर में बिल्लियों (Cats) को पालना पसंद करते हैं और अपनी बिल्लियों की क्यूट हरकतों से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. कई लोग बिल्लियों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं और उनकी अच्छे से देखभाल करते हैं, तभी तो बिल्लियां भी बच्चों की तरह शरारतें भी करती हुई नजर आती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर नन्ही सी बिल्ली (Cat) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो टैबलेट पर 'टॉम एंड जेरी' (Tom and Jerry) कार्टून देखती हुई नजर आ रही है, तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप भी यकीनन हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
दिन को मजेदार बनाने वाले बिल्ली के इस वीडियो को @ShouldHaveCat नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक कोशिश की गई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- वह टॉम की साइड में था, जबकि दूसरे ने लिखा है- उसने टॉम की मदद करने की कोशिश की. यह भी पढ़ें: कुत्ते और बिल्ली में दिखा गहरा याराना, एक-दूसरे के साथ लिपटकर सोते दिखे दोनों (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
An attempt was made 😹 pic.twitter.com/rx9J4wa5b4
— Why you should have a cat (@ShouldHaveCat) January 26, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली टैबलेट पर मजे से टॉम एंड जेरी कार्टून देख रही होती है. टॉम एंड जेरी की लड़ाई में जब टॉम जेरी पर बंदूक चलाने जाता है, तब बंदूक किसी तरह से जेरी के हाथ में आ जाती है, जिसे देख बिल्ली टैबलेट में जेरी से बंदूक छीनने की कोशिश करती है और ऐसा करते समय वो टैबलेट के साथ धड़ाम से नीचे गिर जाती है. बिल्ली की इस हरकत को देखकर चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

