वायरल

बिल्ली मौसी चली थी तोते को टशन दिखाने, लेकिन उसका दांव पड़ गया उल्टा और फिर हुआ ये... (Watch Viral Video)

एक तोते और बिल्ली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली मौसी एक तोते को टशन दिखाते हुए डराने की कोशिश करती है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है और फिर जो होता है उसे देखकर आप मुस्कुरा देंगे. इस फनी वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

बिल्ली मौसी चली थी तोते को टशन दिखाने, लेकिन उसका दांव पड़ गया उल्टा और फिर हुआ ये... (Watch Viral Video)
तोते को डराने की कोशिश करती बिल्ली (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के वीडियो वायरल (Animals Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) ज्यादा पसंद करते हैं. जंगली जानवरों के अलावा पालतू पशु-पक्षियों के वीडियो भी लोगों को खूब भाते हैं. इन पशु-पक्षियों की क्यूट हरकतें कई बार हमारे खराब मूड को भी अच्छा बनाने में मदद करते हैं. इसी कड़ी में एक तोते (Parrot) और बिल्ली (Cat) का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली मौसी एक तोते को टशन दिखाते हुए डराने की कोशिश करती है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है और फिर जो होता है उसे देखकर आप मुस्कुरा देंगे. इस फनी वीडियो को ट्विटर पर buitengebieden_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस मजेदार वीडियो को 1.5M व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस वीडियो को देखने के बाद मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- ये वाकई दिल को छू लेने वाला वीडियो है. इसे देखकर मजा आ गया. यह भी पढ़ें: Parrot Viral video: इंसानों की तरह साइकिल चलाते तोते का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख बन जाएगा आपका दिन

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोता बैठकर आराम फरमाता नजर आ रहा है, तभी अचानक से एक बिल्ली उसके पीछे आती है और वो धीरे-धीरे तोते के पास जाने की कोशिश करती है, ताकि वो उसे डरा सके. दरअसल, तोता दूसरी तरफ देख रहा है और उसका ध्यान बिल्ली पर नहीं है. इसी मौके का फायदा उठाकर बिल्ली उसके पीछे से डराने की कोशिश करती है, लेकिन तभी तोता मुड़कर उसकी तरफ देखता है और बिल्ली के सारे किए कराए पर पानी फिर जाता है. चोरी पकड़े जाने पर बिल्ली ऐसा जताने की कोशिश करती है जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).