Cat & Snake Fight: बिल्ली मौसी और जहरीले सांप में हुई जबरदस्त लड़ाई, Viral Video में देखें कौन पड़ा किस पर भारी
सोशल मीडिया पर बिल्ली मौसी और खतरनाक सांप की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली सांप पर न सिर्फ भारी पड़ती दिख रही है, बल्कि वो बार-बार हमला करके नागराज की हालत भी खराब कर देती है.
Cat & Snake Fight Viral Video: वैसे तो कुत्ते (Dog) और बिल्ली (Cat) के बीच लड़ाई होना बेहद आम बात है. अक्सर आपने कुत्ते और बिल्ली को एक-दूसरे के पीछे भागते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बिल्ली मौसी और खतरनाक सांप (Snake) को आपस में भिड़ते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर बिल्ली मौसी और खतरनाक सांप की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिल्ली सांप पर न सिर्फ भारी पड़ती दिख रही है, बल्कि वो बार-बार हमला करके नागराज की हालत भी खराब कर देती है. आखिर इस लड़ाई में कौन किस पर भारी पड़ता है, यह जानने के लिए आपको यह वीडियो पूरा देखना होगा.
इस वीडियो को @Gidi_Traffic नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जहरीला सांप बनाम घरेलू बिल्ली, अंत तक देखें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 235.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बिल्ली के हमला करने की स्पीड गजब है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- सांप के खिलाफ बिल्ली सबसे बड़ा हथियार है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बिल्ली मौसी को किस करने की कोशिश करता दिखा सांप, फिर जो हुआ... नजारा देख उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो-
Venomous Snake Vs Domestic Cat
Watch Till The End! 🥴 pic.twitter.com/1YE9mWpXOz
— GIDI (@Gidi_Traffic) July 18, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू बिल्ली और जहरीले सांप के बीच खूनी जंग छिड़ जाती है. बिल्ली बार-बार सांप पर झपट्टा मारकर हमलावर होती है, जबकि सांप भी अपना मुंह खोलकर बिल्ली पर पलटवार करता है, लेकिन बिल्ली हर बार पीछे हट जाती है. बिल्ली के हमले से परेशान होकर सांप वहां से भागने की कोशिश भी करता है, लेकिन बिल्ली उसे जाने नहीं देती है. आखिर में बिल्ली सांप के सिर को अपने मुंह से पकड़कर घसीटने लगती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

