वायरल

Viral Video: बिल्ली मौसी को किस करने की कोशिश करता दिखा सांप, फिर जो हुआ... नजारा देख उड़ जाएंगे होश

एक सांप और बिल्ली मौसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप बिल्ली मौसी को किस करने की कोशिश करता है, लेकिन फिर ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

Viral Video: बिल्ली मौसी को किस करने की कोशिश करता दिखा सांप, फिर जो हुआ... नजारा देख उड़ जाएंगे होश
बिल्ली को किस करने की कोशिश करता सांप (Photo Credits: Instagram)

Cat And Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या वायरल हो जाए, यह कहना काफी मुश्किल लगता है. यहां हर रोज कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें कई हैरान करने वाले होते हैं तो कई इतने मजेदार भी होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी आने लगती है. इसी कड़ी में एक सांप (Snake) और बिल्ली (Cat) मौसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप बिल्ली मौसी को किस करने की कोशिश करता है, लेकिन फिर ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

इस मजेदार वीडियो को meowcat_happypet नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिसे 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. दरअसल, बिल्ली को जैसे ही खतरा महससू होता है वो तुरंत सांप को अपने पंजे के नीचे दबा लेती है. यह भी पढ़ें: Snake Video: किंग स्नेक ने मुंह बिल में डालकर बाहर निकाला कोबरा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meowcat Happypet (@meowcat_happypet)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली कहीं आराम से बैठी है, तभी एक खतरनाक सांप उसके करीब पहुंचता है. सांप अपने शरीर के आधे हिस्से को ऊपर की ओर उठाकर बिल्ली की तरफ बढ़ने लगता है. सांप को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो बिल्ली को किस करने की कोशिश कर रहा है, जबकि बिल्ली इधर-उधर देखती रहती है. हालांकि जैसे ही बिल्ली सांप को देखती है तो उसे दबोचने की कोशिश करती है, लेकिन सांप डरकर वहां से भाग जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).