वायरल

बिल्ली ने गिलहरी को किया परेशान, उसे सबक सिखाने के लिए नन्ही सी जीव ने किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)

गिलहरी किसी को बेवजह परेशान नहीं करती है, लेकिन अगर कोई उसे परेशान करे तो उसे सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें पहले बिल्ली मौसी एक छोटी से गिलहरी को तंग और परेशान करती है, जिसके बाद बिल्ली को सबक सिखाने के लिए गिलहरी कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

बिल्ली ने गिलहरी को किया परेशान, उसे सबक सिखाने के लिए नन्ही सी जीव ने किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)
बिल्ली को गिलहरी ने सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: छोटे पशु-पक्षियों के बीच लड़ाई-झगड़े के क्यूट वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते हैं. कभी-कभी उन्हें साथ में खेलते हुए या मस्ती करते हुए देखकर दिल को सुकून मिलता है. बात करें गिलहरी (Squirrel) की तो वो आकार में छोटी होती है, लेकिन आसानी के किसी के हाथ नहीं आती है. हालांकि गिलहरी किसी को बेवजह परेशान नहीं करती है, लेकिन अगर कोई उसे परेशान करे तो उसे सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पहले बिल्ली (Cat) मौसी एक छोटी से गिलहरी को तंग और परेशान करती है, जिसके बाद बिल्ली को सबक सिखाने के लिए गिलहरी कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

बिल्ली और गिलहरी के इस दिलचस्प वीडियो को @hopkinsBRFC21 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.9K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 69 लोगों ने रीट्वीट और 411 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने गिलहरी की जमकर तारीफ की है. यह भी पढ़ें: Viral Video: 'शेयरिंग इज केयरिंग' का छोटे बच्चे ने दिया संदेश, बिल्ली को अपना खाना ऑफर कर जीता सबका दिल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली गिलहरी को पकड़ने की कोशिश करती है. नन्ही सी गिलहरी को पकड़ने के लिए बिल्ली उसका पीछा करती है, जबकि गिलहरी उससे दूर भागने की कोशिश करती है. हालांकि जब बिल्ली बार-बार उसे परेशान करती है तो गिलहरी तंग आ जाती है और फिर बिल्ली को सबक सिखाने के लिए उसकी पीठ पर चढ़ जाती है. बिल्ली उसे बार-बार देखने की कोशिश करती है, लेकिन पीठ पर सवार गिलहरी को नहीं देख पाती है, जिसके बाद वो गिलहरी को यहां-वहां ढूंढती हुई दिखाई देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).