हवा में छलांग लगाकर बिल्ली मौसी पक्षी को धर दबोचा, नीचे गिरते ही कई पक्षियों ने कर दिया अटैक और फिर… (Watch Viral Video)
शिकार करने की कोशिश करती एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी उसमे कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल, बिल्ली मौसी हवा में उछलकर पक्षी को दबोच लेती है, लेकिन जैसे ही वो जमीन पर गिरती है उस पक्षी के साथी बिल्ली पर अटैक कर देते हैं.
Cat Caught Bird Viral Video: पालतू बिल्लियों (Pet Cats) से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. ये बिल्लियां जितनी कलाबाज होती हैं, उतनी ही शातिर शिकारी भी होती हैं. सोशल मीडिया पर बिल्लियों (Cats) का शिकारी अंदाज भी कई बार आपने देखा ही होगा. इसी कड़ी में शिकार करने की कोशिश करती एक बिल्ली का वीडियो (Cat Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल, बिल्ली मौसी हवा में उछलकर पक्षी को दबोच लेती है, लेकिन जैसे ही वो जमीन पर गिरती है उस पक्षी के साथी बिल्ली पर अटैक कर देते हैं.
अपने साथी पक्षी को बचाने और उसपर हमले का बदला लेने के लिए कई पक्षी बिल्ली पर हमला करते हैं. इस हैरान करने वाले वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बीच हवा में एक पक्षी को छीनने वाली बिल्ली पर कई पक्षियों ने हमला किया, फिर एक और बिल्ली मैदान में शामिल हो गई. यह भी पढ़ें: Cat with 3 Eyes: क्या आपने देखी है तीन आंखों वाली बिल्ली? हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली हवा में उड़ते हुए एक पक्षी को अपने पंजों से दबोच लेती है. बिल्ली जैसे ही पक्षी के साथ जमीन पर आती है, पक्षी खुद को छुड़ाने के लिए पंख फड़फड़ाता है, लेकिन तभी पक्षी के कुछ दोस्त उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और बिल्ली पर अटैक कर देते हैं. देखते ही देखते एक और बिल्ली इस लड़ाई में शामिल हो जाती है और वो पक्षियों का सामना करती है. ऐसे में पहली वाली बिल्ली मौका देखते ही शिकार को लेकर वहां से भाग जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

