रॉल्स रॉयस की सर्विस के दौरान मैकेनिक के ऊपर गिरी भारी-भरकम कार, CCTV में रिकॉर्ड हुआ ये दर्दनाक हादसा, देखें VIDEO
शंघाई के एक गैराज में कार मैकेनिक की रॉल्स रॉयस से दबकर हुई दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चीन (China) के शंघाई (Shanghai) के एक गैराज (Garage) में कार मैकेनिक (Car Mechanic) की रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) से दबकर हुई दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गैराज में दो मैकेनिक रैंप पर रखे रॉल्स रॉयस कार सर्विस कर रहे हैं. सर्विस के दौरान रॉल्स रॉयस कार अचानक रैंप से पीछे की तरफ स्लिप करने लगती है. इसे देख Mr Yu नाम का मैकेनिक पीछे की तरफ जाता है. वहीं, Mr Liu नाम का मैकेनिक रॉल्स रॉयस के अगले टायर को पकड़ कर कार को स्लिप करने से रोकने की कोशिश करता है.
हालांकि दोनों मैकेनिक की कार को स्लिप करने से रोकने की कोशिश बेकार जाती है. भारी भरकम रॉल्स रॉयस कार Mr Liu के ऊपर गिर जाती है. Mr Yu भी इस हादसे की चपेट में आ जाता है. यह पूरी घटना गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. यह भी पढ़ें- छुट्टी लेने का मन बना रहे हैं तो इस शख्स के बारे में जानिए, 50 साल की नौकरी में एक भी छुट्टी नहीं ली तो मिला करोड़ों का इनाम
देखें वीडियो-
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद Mr Liu को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, Mr Yu तो बच गया लेकिन इस हादसे में उसकी जांघ की हड्डी टूट गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

