वायरल

ऊंट के साथ सेल्फी ले रही थी महिला, तभी जानवर की ऐसी हरकत कि… Viral Video देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही है, लेकिन ऊंट महिला के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देख किसी की भी हंसी छूट जाएगी. ऊंट के साथ सेल्फी लेती महिला का यह दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

ऊंट के साथ सेल्फी ले रही थी महिला, तभी जानवर की ऐसी हरकत कि… Viral Video देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
सेल्फी लेते समय ऊंट ने महिला के बालों को बनाया नाश्ता (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आजकल लोग सेल्फी (Selfie) खींचने के लिए किसी न किसी बहाने की तलाश करते हैं. शादी-पार्टी या फिर घूमते-फिरते समय लोग अक्सर सेल्फी खींचते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. कई बार सेल्फी लेने के चक्कर में लोग किसी न किसी घटना के शिकार भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी (Woman Takes Selfie With Camel) ले रही है, लेकिन ऊंट (Camel) महिला के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देख किसी की भी हंसी छूट जाएगी. ऊंट के साथ सेल्फी लेती महिला का यह दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी प्रवीण अंगुसामी (Praveen Angusamy) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ऊंट के लिए त्वरित और स्वादिष्ट हाई-प्रोटीन नाश्ता. #सेफ्टी फर्स्ट. 28 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.5k व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: ऊंट के बगल से बाइक लेकर गुजर रहा था शख्स, जानवर को आया गुस्सा तो मारा एक जोरदार किक (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही है. ऊंट बाड़े में बंद है और महिला उसके आगे खड़ी होकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही है. वहीं ऊंट भी उसके पास आकर सेल्फी क्लिक कराने लगता है, लेकिन इस दौरान एकाएक वह महिला के बालों को मुंह से पकड़कर खींच लेता है. ऊंट के खींचने से महिला के कुछ बाल उखड़ जाते हैं और महिला जोर से चीख पड़ती है, लेकिन ऊंट को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो महिला के बालों को नाश्ते की तरह चबाकर खाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).