वायरल

Buffalo Video: भैंस ने सिंग पर टब घुमाकर किया गजब का स्टंट, लोगों ने कहा टैलेंटेड बफेलो, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आजकल जानवरों के मनमोहक और मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर इंटरनेट यूजर्स का मनोरंजन होता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप थोड़ा हैरान तो होंगे ही लेकिन खुश भी होंगे...

Buffalo Video: भैंस ने सिंग पर टब घुमाकर किया गजब का स्टंट, लोगों ने कहा टैलेंटेड बफेलो, देखें वीडियो
वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Twitter)

Buffalo Video: सोशल मीडिया पर आजकल जानवरों के मनमोहक और मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर इंटरनेट यूजर्स का मनोरंजन होता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप थोड़ा हैरान तो होंगे ही लेकिन खुश भी होंगे. सोशल मीडिया पर एक भैंस का वीडियो (Buffalo Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस बैठी हुई दिखाई दे रही है और खूंटे से बंधी हुई है. भैंस अपने सिंग पर प्लास्टिक का टब घुमाती हुई नजर आ रही है. भैंस का ये करतब देखकर सभी हैरान हैं. किसी को समझ नहीं आ रहा कि भैंस इतने पर्फेक्शन से स्टंट कैसे कर सकती हैं. इतना पर्फेक्शन तो ये करतब इंसान भी नहीं कर सकता है. यह भी पढ़ें: Buffalo Dance Viral Video: मालकिन के साथ भैंस ने जमकर किया डांस, मजेदार वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

टब को देखकर लगता है कि इसमें भैंस को खाना दिया गया था और जब चारा ख़त्म हो गया तो भैंस उसके साथ खेलने लगी और अपने सिंग पर घुमाने लगी. आखिर में घुमाते-घुमाते टब नीचे गिर गया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. लोग इस भैंस को काफी टैलेंटेड कह रहे हैं, क्योंकि भैंस ने जो कारनामा किया है, हर कोई उसका फैन बन गया है. ये भैंस अपनी सींग पर एक प्लास्टिक का टब रखकर उसे बड़ी तेजी से गोल-गोल घुमा रही है.

देखें वीडियो:

ट्विटर पर इस वीडियो को तीषा डोगरा (Tishaa Dogra) नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है,'हमारे देश में तो भैंस भी कलाकार है. यह वीडियो भारत के किसी गांव का लग रहा है, जहां भैंस को बांधा गया है. इस वीडियो को अब तक 67 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं एक यूजर ने यह वीडियो देखकर कमेंट किया,'टैलेंट की कमी नहीं है, कूट कूट कर टैलेंट भरा है सब में.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).