Buffalo Dance Viral Video: मालकिन के साथ भैंस ने जमकर किया डांस, मजेदार वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक भैंस का दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस अपनी मालकिन के साथ जमकर डांस करती दिख रही है. चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के एक गांव का है. इस वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
Buffalo Dance Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मजेदार और दिलचस्प वीडियोज की भरमार है. आए दिन इंटरनेट पर जानवरों (Animals) के कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं जो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक भैंस (Buffalo) का दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस अपनी मालकिन के साथ जमकर डांस (Buffalo Dances With Owner) करती दिख रही है. चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के एक गांव का है. इस वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
आपने भैंस के आगे बीन बजाने वाली कहावत तो सुनी ही होगी, जिसका मतलब है भैंस के आगे बीन बजाने का कोई फायदा नहीं होता है, क्योंकि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन इस वीडियो ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है, क्योंकि अपनी मालकिन को ठुमके लगाते देख भैंस भी खुद को नहीं रोक पाई और जमकर डांस करने लगी. यह भी पढ़ें: Prank With a Fake Snake: महिला ने नकली सांप के साथ अपने पति से किया प्रैंक, फिर जो हुआ… देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस अपनी मालकिन के साथ नाच रही है. दरअसल, पहले महिला भैंस के सामने नाचना शुरू करती है, जिसे देखकर सभी जानवर उसके साथ डांस करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं. हालांकि इन जानवरों में से एक भैंस महिला के साथ डांस करना शुरू कर देती है. अपने डांस में भैंस इतनी ज्यादा मगन हो जाती है कि उसके ऊपर ढंका हुआ कंबल भी नीचे गिर जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

