शेर से जान बचाने के लिए भैंस ने लगाई नदी में छलांग, तभी मगरमच्छ ने किया जानलेवा अटैक (Watch Viral Video)
वीडियो में शेर से अपनी जान बचाने के लिए भैंस भागकर नदी में छलांग लगा देती है, लेकिन उसकी किस्मत उसका साथ नहीं देती है और पानी के बीच पहुंचते ही पानी का खूंखार शिकारी मगरमच्छ उसपर जानलेवा अटैक कर देता है.
Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) से दूसरे जंगली जानवर (Wild Animals) खौफ खाते हैं, क्योंकि यह शिकारी पल भर में किसी भी जानवर का काम तमाम कर सकता है. जानवरों और इंसानों पर शेर के हमले के कई वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वीडियो में शेर (Lion) से अपनी जान बचाने के लिए भैंस (Buffalo) भागकर नदी में छलांग लगा देती है, लेकिन उसकी किस्मत उसका साथ नहीं देती है और पानी के बीच पहुंचते ही पानी का खूंखार शिकारी मगरमच्छ (Crocodile) उसपर जानलेवा अटैक कर देता है.
इस वीडियो को feline.unity नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- जब किस्मत खराब होती है तो ऐसा ही होता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- एक तरफ कुंआ, दूसरी तरफ खाई. यह भी पढ़ें: Viral Video: शेरनी ने किया बछड़े पर हमला, बच्चे को बचाने दौड़ी भैंसे की मां, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे मौजूद एक शेर की नजर भैंस पर पड़ जाती है, तभी शिकार के इरादे से शेर भैंस की तरफ दौड़ने लगता है, उसे अपने पास आते देख भैंस दौड़ लगाते हुए नदी में छलांग लगा देती है, लेकिन भैंस की किस्मत साथ नहीं देती है और जैसे ही वो पानी के बीच पहुंचती है, पीछे से एक मगरमच्छ उस पर जानलेवा हमला कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

