Eco-Friendly Wedding: इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर मंडप पहुंचा दूल्हा, तुलसी की माला से हुआ जयमाल, इको-फ्रेंडली शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
ज्यादातर भारतीय शादियों में दिखावा ज्यादा होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो साधारण तरीके से शादी करने में विश्वास रखते हैं. ऐसे लोगों को शादी में फालतू के पैसे खर्च करना पैसों की बर्बादी लगता है, इसलिए वो सादगी से शादी करना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखी इको-फ्रेंडली शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
Eco-Friendly Wedding: शादी (Wedding) हर कपल की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है, इसलिए अधिकांश लोग धूमधाम से शादी करने की योजना बनाते हैं और उस पर पानी की तरह पैसे भी बहाते हैं, ताकि लोग उनकी शादी को लंबे समय तक याद रख सकें. ज्यादातर भारतीय शादियों (Indian Weddings) में दिखावा ज्यादा होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो साधारण तरीके से शादी करने में विश्वास रखते हैं. ऐसे लोगों को शादी में फालतू के पैसे खर्च करना पैसों की बर्बादी लगती है, इसलिए वो सादगी से शादी करना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखी इको-फ्रेंडली शादी (Eco-Friendly Wedding) की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
इको-फ्रेंडली शादी की तस्वीरों को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जब दूल्हा घोड़े या कार में नहीं, इलेक्ट्रिक बाइक पर आया और जब दुल्हन ने जयमाल में दूल्हे को तुलसी की माला पहनाई. गजब इको शादी… माधुरी और आदित्य आपका अभिनंदन… शादी की ये तस्वीरें इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रही हैं. यह भी पढ़ें: Amazing! शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे के घर तक कोलकाता की दुल्हन ने चलाई गाड़ी, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल
देखें तस्वीर-
जब दूल्हा घोड़े या कार में नहीं , इलेक्ट्रिक बाइक पर आया और
जब दुल्हन ने जयमाल में दूल्हे को पहनाई तुलसी की माला. ग़ज़ब ईको शादी. माधुरी और आदित्य आप का अभिनंदन
👍🌹 #ecoshaadi https://t.co/iJAamfQuN5 pic.twitter.com/BsbfsNKM27
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) April 1, 2021
बताया जा रहा है कि दुल्हन का नाम माधुरी है, जबकि दूल्हे के नाम आदित्य है. ये दोनों स्कूल के दिनों से ही दोस्त हैं और शादी के बंधन में बंधकर अब एक-दूसरे के हमसफर बन गए हैं. दोनों प्रकृति प्रेमी हैं, इसलिए दोनों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली शादी की प्लानिंग की. दोनों की शादी के डेकोरेशन में इस्तेमाल की गई ज्यादातर चीजें इको फ्रेंडली और रीसाइकल थीं. शादी की वायरल हो रही दोनों तस्वीरों में से एक में दूल्हा इलेक्ट्रिक साइकल पर मंडप जाते हुए दिख रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन तुलसी के पत्तों से बनी वरमाला पहने हुए दिख रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

