वायरल

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी अजीबो-गरीब हरकत से खींचा सबका ध्यान, प्री-वेडिंग शूट का वीडियो हुआ वायरल

दूल्हा-दुल्हन का एक अतरंगी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्री-वेडिंग शूट के दौरान दूल्हा और दुल्हन अजीबो-गरीब कारनामा करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा जाएगा और आप यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या यहां सर्कस चल रहा है.

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी अजीबो-गरीब हरकत से खींचा सबका ध्यान, प्री-वेडिंग शूट का वीडियो हुआ वायरल
प्री-वेडिंग फोटोशूट (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: शादियों के इस मौसम (Wedding Season) में आए दिन दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल ही जाते हैं. दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो (Viral Video) इतने दिलचस्प होते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और बार-बार देखने का मन करता है. दूल्हा हो या फिर दुल्हन, वो अपनी अतरंगी हरकतों से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीतने में कामयाब होते हैं. इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक अतरंगी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्री-वेडिंग शूट (Pre-Wedding Shoot) के दौरान दूल्हा और दुल्हन अजीबो-गरीब कारनामा करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा जाएगा और आप यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या यहां सर्कस चल रहा है.

इस वीडियो को @Tall_Dreams नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 26.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद जहां लोग ठहाके लगाकर हंस रहे हैं तो वहीं कई लोग इस पर जमकर चटखारे ले करे हैं. इस प्री-वेडिंग शूट को देखकर आप भी यकीनन हंस पड़ेंगे. यह भी पढ़ें: Desi Bride's Bhangra Dance: देसी दुल्हन ने अपनी बारात में किया जबरदस्त भांगड़ा डांस, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा 'हिट है'

देखें वीडियो-

दरअसल, शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट काफी ट्रेंड में है, क्योंकि ज्यादातर कपल प्री-वेडिंग फोटो शूट करवाते हैं. इसके लिए वो अपने फेवरेट डेस्टिनेशन का रूख करते हैं, लेकिन इस कपल ने अतरंगी स्टाइल में प्री-वेडिंग शूट करवा कर लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह दक्षिण भारत के किसी स्थान का है और इसे किसी मंदिर में शूट किया गया है. प्री-वेडिंग शूट के दौरान दूल्हा सिर के बल खड़ा दिख रहा है, जबकि दुल्हन बगल में खड़ी होकर डांस कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).