Viral Video: कार के वाइपर और नंबर प्लेट को तोड़कर बंदरों ने मचाया उत्पात, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
इन दिनों बंदरों का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, वीडियो में बंदर कार के वाइपर और नंबर प्लेट को तोड़कर उत्पात मचाते दिख रहे हैं. इस नजारे को देखकर आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आ जाएगी.
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animals) के हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर बंदरों के वीडियो (Monkeys Video) अक्सर लोगों को पसंद आते हैं. इंसानों की तरह हरकतें करने वाले और उनकी नकल उतारने वाले बंदरों के वीडियो बार-बार देखे जाते हैं, लेकिन क्या आपने बंदरों (Monkeys) को आतंक मचाते देखा है? इसी कड़ी में इन दिनों बंदरों का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, वीडियो में बंदर (Monkey) कार के वाइपर और नंबर प्लेट को तोड़कर उत्पात मचाते दिख रहे हैं. इस नजारे को देखकर आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आ जाएगी.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर hersey.dahil16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- शायद इन बंदरों को ऑडी कार पसंद नहीं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये बंदर तो बड़े शैतान हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी पुलिस कांस्टेबल का बंदर को प्यार से आम खिलाते हुए क्लिप वायरल, नेटिज़न्स ने कहा असली हीरो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में बंदरों को दो गाड़ियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए देखा जा सकता है. एक बंदर कार के पीछे शीशे पर चढ़ा हुआ है और वो इस कदर गुस्सा है कि वो शीशे पर लगे वाइपर को तोड़ने लगता है. बंदर वाइपर को तोड़ देता है और फिर इसके बाद एक क्लिप में दो बंदर दिखाई देते हैं जो अपना गुस्सा कार की नंबर प्लेट पर उतार देते हैं. ये बंदर कार की वाइपर और शीशे को तोड़कर जमकर उत्पात मचाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

