उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेता के होटल में दरोगा की जमकर हुई पिटाई, साथी महिला ने की तोड़फोड़, Video वायरल
नेशनल हाइवे पर स्थित बीजेपी नेता के होटल में खाना खाने गये चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और उनके साथ एक महिला ने खाने की देरी पर जमकर बवाल किया. आरोप है की दोनो नशे की हालत में थे.
उत्तर प्रदेश: नेशनल हाइवे पर स्थित बीजेपी नेता के होटल में खाना खाने गये चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और उनके साथ एक महिला ने खाने की देरी पर जमकर बवाल किया. आरोप है की दोनों नशे की हालत में थे. इस दौरान दोनों ने वेटर को खाना लाने के लिए ऑर्डर दिया. आर्डर पूरा होने में कुछ देर हो गयी. जिससे गुस्साई महिला ने कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता और तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर होटल प्रबंधक धामा और स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद होटल मालिक (भाजपा नेता) और होटल के स्टाफ ने होटल को अंदर से बंद करके दरोगा को जमकर पीटा. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है. एसपी सिटी को मामले की जांच के लिए लगाया गया है.
बीजेपी पार्षद का है होटल: यह होटल बीजेपी पार्षद चौधरी मनीष पंवार का है. शुक्रवार देर रात थाना परतापुर क्षेत्र की मोहिउददीन पुलिस चौकी प्रभारी सुखपाल पंवार अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा. यह होटल थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में स्थित है. आरोप है कि खाना देरी से सर्व होने पर महिला ने होटल स्टॉफ के साथ गाली गलौज कर दी. उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी.
#WATCH: BJP Councillor Manish thrashes a Sub-Inspector who came to his (Manish's) hotel with a lady lawyer and got into an argument with a waiter. The councillor has been arrested. (19.10.18) (Note- Strong Language) pic.twitter.com/aouSxyztSa
— ANI UP (@ANINewsUP) October 20, 2018
महिला ने दी तहरीर: इस मामले में होटल मालिक और स्टॉफ के खिलाफ मारपीट करने, छेड़छाड़ करने और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. दरोगा का कहना है कि वह एक केस के सिलसिले में महिला से मिलने के लिए गए थे. इस मामले में एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

