कभी देखा है ऐसा चोर! दिन दहाड़े महिला के पर्स को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया पक्षी फिर जो हुआ… (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और अपनी किसी भी चीज को यहां-वहां रखने से पहले कई बार सोचेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पक्षी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दीवार पर महिला ने अपना पर्स और मोबाइल रख दिया, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है.
Viral Video: जरा सोचिए आपने अपनी किसी कीमती चीज को यह सोचकर कहीं रख दिया कि यह बहुत ही सुरक्षित जगह है और वहां से आपकी आंखों से सामने कोई उस चीज को उड़ा ले जाए तो आप क्या करेंगे? जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और अपनी किसी भी चीज को यहां-वहां रखने से पहले कई बार सोचेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पक्षी (Bird) का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दीवार पर महिला ने अपना पर्स (Purse) और मोबाइल (Mobile) रख दिया, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दीवार पर अपना पर्स और मोबाइल रखकर इधर-उधर घूमने लगती है, तभी अचानक से वहां एक पक्षी आता है और महिला के पर्स को अपनी चोंच में दबाकर वहां से उड़ जाता है. जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ती है, वो पक्षी के पीछे दौड़ने लगती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मालिक की नकल उतारती मुर्गी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, उसकी इस हरकत को देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
महिला से साथ घटी इस घटना को उसके साथ मौजूद उसकी दोस्त कैमरे में कैद करने लगती है. महिला पक्षी के पीछे दौड़ने लगती है, लेकिन पक्षी कहां उसके हाथ आने वाला था. वो महिला के पर्स को अपनी चोंच में दबाकर उसकी आंखों से पल भर में ही ओझल हो जाता है. इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि हमें अपनी चीजों की हिफाजत अच्छी तरह से करनी चाहिए, वरना ऐसी घटना हमारे साथ भी हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

