वायरल

पति ने कोर्ट में लगाई गुहार, कहा- मेरी पत्नी नहाती नहीं, मुझे तलाक दिला दीजिए

महिला आयोग ने दोनों को बिठाया और समझाया जिसके कारण रिश्ता टूटने से बच गया है. फिलहाल दोनों को अप्रैल में फिर बुलाया गया है. वहीं पति को पत्नी का इलाज कराने को कहा है. अगर इसके बाद भी सुधार नहीं तो आगे का एक्शन लिया जा सकता है.

पति ने कोर्ट में लगाई गुहार, कहा- मेरी पत्नी नहाती नहीं, मुझे तलाक दिला दीजिए
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट - Pixabay )

किसी के रिश्तों का मजाक बनाना इस खबर का उद्देश्य नहीं है. लेकिन जब मामला महिला आयोग की चौखट तक जा पहुंचा तो यह खबर बन गई. पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है, जहां एक दूसरे को समझ लोग पूरी जिंदगी बिता देते हैं. लेकिन बात नहीं बनती है तो मामला तलाक तक पहुंच जाता है. एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला बिहार से सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी के न नहाने पर तलाक की मांग की है.

मामला पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र का है. जहां पर एक पति ने पत्नी के न नहाने पर तलाक की मांग की है. उसका कहना है कि उसकी पत्नी कई कई दिनों तक नहीं नहाती है. जिसके कारण उसके शरीर से गंदी बदबू आती है. उसे कई बार समझाया लेकिन उसने अपने रवैये में किसी भी तरह का बदलाव लेकर नहीं आई. जिसके कारण पति और पत्नी दोनों में जमकर झगड़े हुआ करते थे. तो कई बार मामला मारपीट तक पहुंच गया.

जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ महिला आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत की है. जिसके बाद महिला आयोग ने पति को नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने के बाद मंगलवार को पति महिला आयोग पहुंच गया. जहां उसने अपनी सारी व्यथा उनके सामने रखी और बताया की नहाने के कारण उसके बालों में जूं पड़ गए थे. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के रिश्तों में आई दरार पर रोक लगा दी.

यह भी पढ़ें:- Viral Video: इंसानों की तरह कमरे में झाडू लगाते और कपड़े धोते नजर आया यह चिंपैंजी, नजारा देख आप भी रह जाएंगे दंग

महिला आयोग ने दोनों को बिठाया और समझाया जिसके कारण रिश्ता टूटने से बच गया है. फिलहाल दोनों को अप्रैल में फिर बुलाया गया है. वहीं पति को पत्नी का इलाज कराने को कहा है. अगर इसके बाद भी सुधार नहीं तो आगे का एक्शन लिया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).