वायरल

Tiger Family: पानी में एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखा बाघों का परिवार, ताड़ोबा नेशनल पार्क से यह प्यारा वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

ताड़ोबा नेशनल पार्क से एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार शावक अपनी मां के साथ मिलकर पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बाघ परिवार की मस्ती का वीडियो हाल ही द वाइल्ड इंडिया नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में चार शावकों को एक-दूसरे के साथ खेलते हुए दिखाया गया है. इस दौरान इन शावकों की मां पानी पीते हुए और इलाके के चारों ओर अपनी नजर बनाए हुए हैं.

Tiger Family: पानी में एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखा बाघों का परिवार, ताड़ोबा नेशनल पार्क से यह प्यारा वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
टाइगर फैमिली (Photo Credits: Twitter/@the_wildindia)

Tiger Family: क्या आपने कभी बाघों के परिवार (Family of Tigers) को एक-दूसरे के साथ आनंद भरे लम्हों को लुत्फ उठाते हुए देखा है? आमतौर पर बाघों के परिवार (Big Tiger Family) का ऐसा नजारा देखना बेहद दुर्लभ होता है, लेकिन इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दरअसल, ताड़ोबा नेशनल पार्क (Tadoba National Park) से एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार शावक अपनी मां के साथ मिलकर पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बाघ परिवार की मस्ती का वीडियो हाल ही में 'द वाइल्ड इंडिया' (The Wild India) नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

वीडियो में चार शावकों को एक-दूसरे के साथ खेलते हुए दिखाया गया है. इस दौरान इन शावकों की मां पानी पीते हुए और इलाके के चारों ओर अपनी नजर बनाए हुए हैं. वाइल्ड इंडिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- एक बड़े भारतीय परिवार की तरह, वे बाघ शावक एक्स्ट्रा क्यूट हैं. यह भी पढ़ें: International Tiger Day 2020: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज, जानें बाघों के संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करने वाले इस दिन का इतिहास और महत्व

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर लिया. कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 23k से अधिक व्यू और 1.5k से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. कई यूजर्स इस टाइगर फैमिली को देखकर बेहद खुश नजर आए तो इस परिवार द्वारा पानी में की जा रही मस्ती ने कई लोगों का दिल ही जीत लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).