लड़की को परेशान करता था मनचला, उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप...
पहले तो इसने लड़की का इंटरव्यू लिया और फिर बाद में उसके रिज्यूम से नंबर लेकर उसे कॉल करने लगा. इस मनचले की हरकत से लड़की बेहद परेशान हो गई और फिर उसने अपनी आपबीती अपने दोस्तों से शेयर की. जिसके बाद लड़की ने मनचले को मिलने के बहाने बुलाया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मनचले को लड़की से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया. इस मनचले से लड़की की मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी. पहले तो इसने लड़की का इंटरव्यू लिया और फिर बाद में उसके रिज्यूम से नंबर लेकर उसे कॉल करने लगा. इस मनचले की हरकत से लड़की बेहद परेशान हो गई और फिर उसने अपनी आपबीती अपने दोस्तों से शेयर की. जिसके बाद लड़की ने मनचले को मिलने के बहाने बुलाया.
एनडी टीवी की खबर के मुताबिक ,आरोपी मनचला जैसे ही लड़की को मिलने पहुंचा तो लड़की ने उसकी धुनाई कर दी. जिसके बाद आसपास में खड़े लोगों ने उसका वीडियो बना लिया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लड़की मनचले आरोपी को पहले बेल्ट से पीट रही है. वहीं इस घटना के दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. जिसके बाद पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
@shailendranrb @ajaiksaran @PoliceWaliPblic @manishndtv जब मियां आशिक सरे राह धुने गये :) @ndtvindia pic.twitter.com/8d97HyqlLJ
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 2, 2019
गौरतलब हो कि कुछ समय ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, भरतपुर में एक लड़की का पीछा करना एक मनचले लड़के को भारी पड़ा था. लड़की ने उस युवक को ऐसा सबक सिखाया जिसके बाद वो कभी किसी लड़की के साथ बत्तमीजी करने की कोशिश नहीं करेगा. लड़की ने सरेआम छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर डाली थी.
नोट: वायरल वीडियो सोशल मीडिया ( Twitter ) से लिया है, इसकी अधिकारिक पुष्टि हम नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

