बीच सड़क पर गाली गलौज करने लगीं भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, होटल में रूम ना मिलने पर किया जमकर हंगामा, Video वायरल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका गुस्से से भरा वायरल वीडियो है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शूटिंग के सिलसिले में पहुंची अंजना सिंह तब अचानक चर्चा में आ गईं जब उन्हें होटल में रुकने के लिए रूम नहीं मिला.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका गुस्से से भरा वायरल वीडियो है. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शूटिंग के सिलसिले में पहुंची अंजना सिंह तब अचानक चर्चा में आ गईं जब उन्हें होटल में रुकने के लिए रूम नहीं मिला.
मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म यूनिट ने अंजना सिंह के लिए एक स्थानीय होटल में रुकने की व्यवस्था की थी, लेकिन जब अभिनेत्री होटल पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है. बस फिर क्या था अंजना सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने होटल स्टाफ और फिल्म यूनिट दोनों को खुलेआम खरी-खोटी सुनाई.
Delhi: 'हॉर्न मत बजाइए' कहना पड़ा भारी, थार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ा दी गाड़ी.
लोगों ने बनाया वीडियो, अब वायरल हो रहा है
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह सड़क पर गाली गलौज कर रहीं हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है. मामला यूपी के बस्ती का है. pic.twitter.com/oTYp0vEG1h
— Priya singh (@priyarajputlive) May 5, 2025
इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अंजना सिंह बेहद आक्रोशित दिख रही हैं और लगातार गाली-गलौज करती नजर आती हैं.
अंजना ने दी सफाई
अंजना सिंह ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस ने उनके और उनके स्टाफ का ख्याल नहीं रखा. अंजना ने कहा कि पूरे दिन शूटिंग करने के बाद भी उन्हें दो दिन से कमरा नहीं मिल रहा था और 12 घंटे की शूटिंग के बाद भी हम गाड़ी में अपना सामान लेकर घूम रहे थे. रात को जिस होटल में गए वहां भी प्रोडक्शन की तरफ से पैसे जमा नहीं किए और रात के 12 बज रहे थे. जब हमने प्रोडक्शन मैनेजर अनुराग मिश्रा से कहा तो पहले उन्होंने होटल के स्टाफ से बदतमीजी की और फिर मेरे स्टाफ के ऊपर हाथ उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

