महिला के लिए हाईवे पर भिड़े दो पति, पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार...
मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है. जहां शशिकला नामक एक महिला ने एक दो नहीं बल्कि तीन लोगों से शादी कर चुकी थी. लेकिन वहीं अपनी पत्नी के लिए दो पति आपस में भीड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ने लगे
बेंगलुरु. किसी ने सच कहा है कि प्यार अंधा होता है. लेकिन जब प्यार का परवान एक दो नहीं तीन लोगों से जुड़ जाए तो वहां गोलमाल जरुर होता है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसे जानकर लोग हंस रहे हैं तो वहीं जिनके साथ हुआ उनके होश उड़ गए हैं. यह पूरा मामला दो बंदर रोटी के लिए लड़ाई करते हैं और बिल्ली उस रोटी को खा जाने जैसा है. दो पति के लड़ाई में पत्नी तीसरे बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.
मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है. जहां शशिकला नामक एक महिला ने एक दो नहीं बल्कि तीन लोगों से शादी कर चुकी थी. लेकिन वहीं अपनी पत्नी के लिए दो पति आपस में भीड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ने लगे. दोनों किसी भी हाल में अपनी पत्नी को पाना चाहते थे. लेकिन पत्नी ने दोनों को दिन में तारे में दिखाकर अपने तीसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई.
वहीं एक दूसरे के खून के प्यासे दोनों को पतियों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई. एक तरफ दोनों लड़ते रहें वहीं पत्नी तीसरे के साथ भाग निकली. ये यह हाईवोल्टेज ड्रामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. फिलहाल दोनों पति अब सिर पर हाथ धर के बैठे हैं वहीं पत्नी गायब है...
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

