वायरल

Viral Video: शख्स के चेहरे पर दिखा मधुमक्खियों का छत्ता, वीडियो देखकर आपके पैरों तले खिसक जाएंगी जमीन

एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का चेहरा मधुमक्खियों के छत्ते से ढका हुआ नजर आ रहा है यानी उसके चेहरे पर मधुमक्खियों ने डेरा जमा रखा है.

Viral Video: शख्स के चेहरे पर दिखा मधुमक्खियों का छत्ता, वीडियो देखकर आपके पैरों तले खिसक जाएंगी जमीन
शख्स के चेहरे पर मधुक्खियों का छत्ता (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में आए दिन ऐसे वीडियोज (Videos) पर नजर पड़ती रहती है, जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं. ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं हो पाता है. बात करें मधुमक्खियों (Bees) की तो लोग उनके करीब जाने से कतराते हैं, क्योंकि वो अपने करीब आने वाले पर हमलावर हो जाती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स का चेहरा मधुमक्खियों के छत्ते से ढका हुआ नजर आ रहा है यानी उसके चेहरे पर मधुमक्खियों ने डेरा जमा रखा है. इस वीडियो को kamala_honey_farm_tirunelveli नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा है कि यह कैसे संभव हो सकता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये वीडियो कहां का है और मधुमक्खियां हमला क्यों नहीं कर रही हैं, वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- क्या शहद बनाने का यह कोई नया तरीका है. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर की सीलिंग के अंदर से निकले मधुमक्खियों के दर्जनों छत्ते, नजारा देख उड़े लोगों के होश

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के चेहरे पर मधुमक्खियों का छत्ता दिखाई दे रहा है. शख्स के चेहरे पर मधुमक्खियों ने कुछ इस तरह से छत्ता जमाया है कि उसकी आंखें और चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. हैरत की बात तो यह है कि मधुमक्खियां उस पर अटैक भी नहीं करती है. इस नजारे को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसी भी क्या जरूरत आ पड़ी कि शख्स को इतना रिस्क उठाना पड़ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).