वायरल

Viral Video: बच्चों के डायपर पहनकर पेड़ पर चढ़े नन्हे बंदर, बोतल से दूध पीते आए नजर, देखें क्यूट वीडियो

सोशल मीडिया पर दो नन्हे बंदरों का क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों में दो छोटे बंदर डायपर पहनकर पेड़ पर चढ़ते हुए और बोतल से दूध पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये छोटे बदंर पेड़ पर चढ़कर लटकते हैं और वहां बंधी हुई दूध की बोतलों से दूध पीना शुरु कर देते हैं. डायपर पहनकर दूध पीते बंदरों को देखकर लगता है कि ये किसी के पालतू हैं.

Viral Video: बच्चों के डायपर पहनकर पेड़ पर चढ़े नन्हे बंदर, बोतल से दूध पीते आए नजर, देखें क्यूट वीडियो
नन्हे बंदरों का क्यूट वीडियो (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आए दिन इंटरनेट पर जानवरों (Animals) के अनगिनत वीडियो (Video) और तस्वीरें (Photos) देखने को मिल जाती हैं, जिनमें से छोटे जानवरों की क्यूट हरकतों वाले वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मददगार साबित होते हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर नन्हे जानवरों की अटखेलियों और क्यूट हरकतों वाले वीडियो लगभग हर किसी को पसंद आते हैं, फिर चाहे वो नन्हे हाथी, नन्हे शेर या फिर नन्हे बंदर ही क्यों न हो? इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दो नन्हे बंदरों (Baby Monkeys) का क्यूट वीडियो तेजी से वायरल (Cute Viral Video) हो रहा है. वीडियों में दो छोटे बंदर डायपर (Diapers) पहनकर पेड़ पर चढ़ते हुए और बोतल से दूध पीते (Drinking Milk) हुए दिखाई दे रहे हैं. यह मनमोहक वीडियों लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lovingmonkeys.ma नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 115,626 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में बंदर के दोनों बच्चों की क्यूटनेस लोगों को खूब पसंद आ रही है. हालांकि कई लोग बंदर की मां के बारे में पूछते दिख रहे हैं और मां से नन्हे बंदरों को अलग करने के लिए अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह चाय की दुकान पर बर्तन धोते बंदर का मजेदार Video हुआ Viral, जिसे देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by monkeys.ma (@lovingmonkeys.ma)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे बंदरों ने बच्चों के डायपर पहन रखे हैं. दोनों बंदर डायपर पहनकर पेड़ पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं पेड़ पर दोनों के लिए दो दूध की अलग-अलग बोतलें लटकाईं गई हैं. ये छोटे बदंर पेड़ पर चढ़कर लटकते हैं और वहां बंधी हुई दूध की बोतलों से दूध पीना शुरु कर देते हैं. डायपर पहनकर दूध पीते बंदरों को देखकर लगता है कि ये किसी के पालतू हैं. इनके क्यूट अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).