चलते समय शैतानियां कर रहा था नन्हा हाथी, मां हथिनी ने फिर जो किया उसे देख बन जाएगा आपका दिन (Watch Viral Video)
एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा हाथी चलते समय शैतानियां करने लगता है, तभी उसकी मां सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा करती है जिसे देख आपका दिन बन जाएगा. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा और आप भी यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि सो क्यूट…
Viral Video: नन्हे हाथियों (Baby Elephants) की अटखेलियां देखने में काफी अच्छी लगती है, उनकी क्यूट हरकतों को देखकर हर किसी को उन पर प्यार आता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आए दिन नन्हे हाथियों के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोगों को काफी पसंद आता है. इसी कड़ी में एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा हाथी चलते समय शैतानियां करने लगता है, तभी उसकी मां सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा करती है जिसे देख आपका दिन बन जाएगा. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा और आप भी यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि सो क्यूट…
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां स्कूल के पहले दिन बच्चे को छोड़ने जा रही है. 13K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 284 लोगों ने रीट्वीट और 2,121 लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: झाड़ियों के बीच रंगीन कंबल पहनकर अटखेलियां करता दिखा नन्हा हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Mother on way to drop the kid on the 1st day of the school pic.twitter.com/5dVTD7kxjR
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 9, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा हाथी का बच्चा आगे-आगे चल रहा है और उसके पीछे मां हथिनी चल रही है. हालांकि चलते समय हाथी के बच्चे को शरारत सूझती है और वो चलते-चलते शैतानियां करने लगता है, जिसके बाद उसे चलाने के लिए हथिनी अपनी सूंड से उसे धक्का मारने लगती है और धक्का मारकर उसे आगे बढ़ाती है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है- ये इतने प्यारे क्यों होते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर, हाथी के बच्चे बहुत प्यारे होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

