वायरल

Argentina: हत्या के आरोपी को Kiss करते हुए महिला जज का वीडियो वायरल, कैदी की सजा कम करने की करी थी कोशिश

अर्जेंटीना (Argentina) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला जज एक कैदी को किस करते कैमरे में कैद हो गई. महिला जज और आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Argentina: हत्या के आरोपी को Kiss करते हुए महिला जज का वीडियो वायरल, कैदी की सजा कम करने की करी थी कोशिश
महिला जज का वीडियो हुआ वायरल (Photo: Twitter)

अर्जेंटीना (Argentina) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला जज एक कैदी को किस करते कैमरे में कैद हो गई. महिला जज और आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. महिला जज ने जिस कैदी को किस किया है वो एक पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोपी है. कैदी को किस करते हुए वीडियो सामने आने के बाद अर्जेंटीना की इस महिला जज की अब जांच की जा रही है. Hiding Stolen Things In Vagina: Las Vegas में दो महिलाओं ने शातिराना अंदाज में की चोरी, प्राइवेट पार्ट में छिपाई ऐसी चीज जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जज मारियल सुआरेज का 29 दिसंबर को जेल में क्रिस्टियन 'माई' बस्टोस को किस करते हुए वीडियो सामने आया था. सुआरेज़ चुबुत प्रांत में जज हैं, एक सप्ताह पहले उन्होंने बस्टोस के लिए आजीवन कारावास की सजा का विरोध किया था. उन्होंने कैदी की आजीवन कारावास की सजा को कम करने का प्रयास किया था.

वायरल हुआ वीडियो

अब महिला जज का कैदी के साथ इंटिमेट मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मारियल सुआरेज जजों के एक पैनल का हिस्सा थीं, जो यह तय करने के लिए मतदान कर रहे थे कि क्या क्रिस्टियन बस्टोस को 2009 में पुलिस अधिकारी लिएंड्रो रॉबर्ट्स की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए. वह आजीवन कारावास की सजा का विरोध करने वाली पैनल की एकमात्र जज थीं.

अर्जेंटीना की समाचार वेबसाइट ने मारियल के हवाले से बताया, "इस शख्स के साथ मेरा कोई भावनात्मक संबंध नहीं है. मैं उस पर एक किताब लिख रही हूं. हमारा रिश्ता एक कामकाजी रिश्ता है." महिला जज ने भी कैदी को किस करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, "हम बात कर रहे थे और हमें लगा कि हमारी बात सुनी जा रही है. हम कुछ सीक्रेट बातचीत कर रहे थे और पास में लोग चल रहे थे और एक कैमरा था और इसलिए हमने करीब से बात की." फिलहाल अब उस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).