VIRAL VIDEO: रील के लिए कुछ भी! रेलवे स्टेशन की सीढियों से लुढ़कते हुए गिरी युवती, लोगों ने की मदद, हरकत देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़
रील बनाने के लिए लोग अब अपनी हद पार कर चुके है. आएं दिन सोशल मीडिया पर लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
VIRAL VIDEO: रील बनाने के लिए लोग अब अपनी हद पार कर चुके है. आएं दिन सोशल मीडिया पर लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको लगेगा की युवती रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से गिर रही है और इस युवती से आपको सहानभूति होगी, लेकिन दुसरे ही पल आपको इस युवती का गुस्सा आएगा.
क्योंकि ये गलती से या फिर स्लिप होकर नहीं गिरी थी, बल्कि ये रील बनाने के लिए जानबुझकर गिरी थी. जैसे ही ये नीचे गिरती है तो एक शख्स इसे बचाने की कोशिश करता है, इसके बाद दूसरा शख्स भी उसको बचाने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बाद ये युवती खुद उठती है और हंसने लगती है. इस गिरने का वीडियो उसने खुद रील बनाने के लिए बनाया था और उसने ये सब नाटक किया था. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर इस युवती को लताड़ लगा रहा है. ये भी पढ़े:Video: रेलवे स्टेशन पर डांस करने वाली सीमा कन्नौजिया को मुंबई RPF ने सिखाया सबक, Video शेयर कर माफी मांगी; लोगों से की ये अपील
रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर गिरकर युवती ने बनाई रील
View this post on Instagram
इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hey_arti_01 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' ऐसी सार्वजानिक जगहों पर ऐसा करना गलत है, इसे फाइन लगाना चाहिए. दुसरे ने लिखा,' कृपया ऐसा न करें, तिसरे ने लिखा ,'अजीब पागलपन है, मुंह क्यों नहीं टूट गया आपका.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

