दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिली तो युवक की गोद में बैठ गई महिला, बोली- मैं भी बेशर्म बनूंगी, देखें वायरल VIDEO
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला दबंगई देखने को मिली है. दरअसल, महिला ने सीट पर बैठे युवक को वहां से उठने के लिए कहा. जिससे कि वह आराम से बैठ कर सफर कर सके.
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला दबंगई देखने को मिली है. दरअसल, महिला ने सीट पर बैठे युवक को वहां से उठने के लिए कहा. जिससे कि वह आराम से बैठ कर सफर कर सके.
जब युवक ने ऐसा नहीं किया, तो महिला भड़क गई. इसके बाद वह गुस्से में शख्स की गोद में जाकर बैठ गई और कहा कि वह रूल फॉलो कर रही है.
वीडियो देखें:
I don't think it is a women's seat.
What rule regulations is she talking about ? pic.twitter.com/Z23oNtZyLw
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) March 12, 2024
महिला की इस हरकत से बगल में बैठा दूसरा युवक असहज हो जाता है. इसके बाद वह अपनी सीट छोड़कर वहां से उठ जाता है. वायरल वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि अब हम भी बेशर्म बन जाएंगे. मैं तो यहीं बैठूंगी. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.
इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

