सर्कस के बीच गुस्साए भालू ने कर दिया ट्रेनर पर हमला, खौफनाक नजारा देख घबराए दर्शक (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सर्कस के बीच भालू को गुस्सा आ जाता है और वो ट्रेनर पर ही जानलेवा अटैक कर देता है, जिसे देख वहां मौजूद दर्शकों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है.
Bear Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) से दूर रहने में ही भलाई है, इस बात को अच्छी तरह से जानने के बावजूद कई लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर जानवरों के करीब जाने की कोशिश करते हैं. कई लोग जानवरों को करीब से देखने के लिए जंगल सफारी (Jungle Safari) पर जाते हैं तो वहीं कई लोग खतरनाक जानवरों के साथ ऐसे पेश आते हैं, जैसे कि वो उनके पालतू जानवर हैं. हालांकि कई लोग जानवरों को अच्छे से डील करने के लिए बकायदा ट्रेनिंग लेते हैं, खासकर सर्कस के ट्रेनर्स को जानवरों के साथ डील करने की खास ट्रेनिंग दी जाती है, तभी ये जानवर उनके इशारे पर सर्कस में करतब दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें सर्कस के बीच भालू (Bear) को गुस्सा आ जाता है और वो ट्रेनर पर ही जानलेवा अटैक कर देता है, जिसे देख वहां मौजूद दर्शकों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है.
इस वीडियो को एक्स पर @RestrictedVids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सर्कस हैंडलर पर भालू ने हमला कर दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 45.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक शो में शख्स को भालू द्वारा मार डाला गया. वहीं दूसरे ने लिखा है- अब समय आ गया है कि सर्कस में जानवरों पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाए. यह भी पढ़ें: बिन बुलाए मेहमान की तरह घुस आया भालू, शख्स ने दिखाया बाहर का रास्ता तो जानवर ने कर दी ऐसी हरकत (Watch Viral Video)
गुस्साए भालू ने कर दिया ट्रेनर पर हमला
Circus handler attacked by bear
— Restricted Vids (@RestrictedVids) July 20, 2024
दिल दहला देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा भालू अपने ही ट्रेनर पर हमला बोल देता है. शुरुआत में सब कुछ सही चल रहा होता है, लेकिन अगले ही पल करतब दिखाते समय भालू को अचानक से गुस्सा आ जाता है और वो सीधे अपने ट्रेनर को ही उठाकर पटक देता है. इस बीच ट्रेनर के बगल में खड़ा शख्स हमले से उसे बचाने के लिए भालू को जोर-जोर से लात मारता है, लेकिन ट्रेनर को छोड़ने के बजाय भालू और ज्यादा भड़क जाता है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद दर्शकों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

