वायरल

प्यार की अनोखी कहानी! आंध्र प्रदेश में महिला ने अपने दिवंगत पति की याद में बनवाया मंदिर, देखें Viral Video

आंध्र प्रदेश के पोडिली शहर के निम्मावरम गांव की 43 वर्षीय पद्मावती ने अपने दिवंगत पति की याद में एक मंदिर बनवा दिया. दिवंगत पति के लिए महिला के प्रेम की यह अनोखी कहानी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रही है. पद्मावती द्वारा पति की याद में बनाए गए मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्यार की अनोखी कहानी! आंध्र प्रदेश में महिला ने अपने दिवंगत पति की याद में बनवाया मंदिर, देखें Viral Video
महिला ने बनाया अपने दिवंगत पति का मंदिर (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: कहते हैं कि सच्चा प्यार कभी मरता नहीं है, इसका जीता जागता उदाहरण आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक छोटे से गांव की महिला ने पेश किया है. दरअसल, आंध्र प्रदेश के पोडिली शहर (Podili Town) के निम्मावरम गांव (Nimmavaram Village) की 43 वर्षीय पद्मावती (Padmavathi) ने अपने दिवंगत पति की याद में एक मंदिर बनवा दिया. दिवंगत पति के लिए महिला के प्रेम की यह अनोखी कहानी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रही है. पद्मावती द्वारा पति की याद में बनाए गए मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला इस मंदिर में अपने पति की पूजा कर रही है और पति के लिए महिला का यह समर्पण देख लोगों का दिल भर आया है.

पद्मावती के पति अंकी रेड्डी की 2017 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. पति को खोने के बाद महिला उनकी यादों को नहीं भूला पाई, इसके बाद उसने अपने पति की याद में एक मंदिर का निर्माण कराया. मंदिर बनवाने के बाद वो हर दिन मंदिर जाती है और अपने पति की पूजा करती है. यहां तक कि विशेष अवसरों पर वह प्रसाद भी अर्पित करती है. वीडियो में महिला को प्रार्थना करते और पति की प्रतिमा के सामने पूजन करते हुए देखा जा सकता है. प्रतिमा के गले में माला और उसे चारों तरफ रंग-बिरंगे फूल बिखरे पड़े हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पति, पत्नी ने सरेआम जमकर की कुटाई, देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है और नेटिजन्स महिला के समर्पण और पति के लिए प्यार की खूब सराहना कर रहे हैं. एक यूट्यूब यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है- हर परिवार को यह करना चाहिए, कम से कम घर पर पूजा करें. मंदिर बनाने वाली पद्मावती का कहना है कि मौत के कुछ दिन बाद उनके पति ने सपने में दर्शन दिए और अपनी पत्नी से एक मंदिर का निर्माण करने के लिए कहा. वायरल हो रहे वीडियो में महिला के उसके पति के प्रति निस्वार्थ प्यार ने लोगों का दिल जीत लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).