Bhopal road accident: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है. भोपाल के चेतक ब्रिज पर एक सड़क हादसा हुआ, जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था. जैसे ही शिवराज सिंह का काफिला वहां से गुजरा, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल की हालत देखकर उसे अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. इतना ही नहीं, उन्होंने अस्पताल प्रशासन से खुद बात कर इलाज में कोई कमी न होने देने के निर्देश भी दिए.
उनके इस कदम को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि ऐसे नेता ही असली जनसेवक होते हैं, जो वक्त पर मदद को आगे आते हैं.
ये भी पढें: मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे आएं और कश्मीर देखें: घाटी में शिवराज चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने सड़क हादसे में घायल युवक की मदद की
मध्य प्रदेश - भोपाल चेतक ब्रिज पर हुआ एक बड़ा हादसा। श्री शिवराज सिंह चौहान को एक कार्यक्रम में जाते समय चेतक ब्रिज पर लोगों की भीड़ दिखी और गाड़ी रोकी तो देखा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल है I उन्होंने तुरंत समय ना गवाते हुए अपनी कार से घायल व्यक्ति को को अस्पताल भेजा और… pic.twitter.com/2aVVw8unSP
— Gajanan Lokhande (@lok62678) July 13, 2025













QuickLY