वायरल

ऑफिस में काम के दौरान गेम खेल रहा था कर्मचारी, तभी वहां से गुजर रहे बॉस की पड़ी उस पर नजर और फिर… (Watch Viral Video)

जरा सोचिए गेम खेलते समय अगर कर्मचारी पर बॉस की नजर पड़ जाए तो क्या होगा. जाहिर सी बात है एक तो सारा मजा किरकिरा हो जाएगा और दूसरा बॉस की डांट भी सुननी पड़ सकती है. हालांकि कई लोग इतने स्मार्ट होते हैं कि वो बॉस को भी चकमा देने में कामयाब हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऑफिस में काम के दौरान गेम खेल रहा था कर्मचारी, तभी वहां से गुजर रहे बॉस की पड़ी उस पर नजर और फिर… (Watch Viral Video)
काम के दौरान गेम खेलते कर्मचारी पर पड़ी बॉस की नजर (Photo Credits: Facebook)

Viral Video: दफ्तर में लगातार काम करके जब दिमाग को थोड़ा फ्रेश करना होता है तो अक्सर लोग गेम (Game) खेलते हैं या फिर माइंड को रिफ्रेश करने वाला कोई म्यूजिक (Music) सुनते हैं. कभी-कभी थकान को दूर करने और मन को बहलाने के लिए गेम खेलने का आइडिया अच्छा होता है, लेकिन जरा सोचिए गेम खेलते समय अगर कर्मचारी (Employee) पर बॉस (Boss) की नजर पड़ जाए तो क्या होगा. जाहिर सी बात है एक तो सारा मजा किरकिरा हो जाएगा और दूसरा बॉस की डांट भी सुननी पड़ सकती है. हालांकि कई लोग इतने स्मार्ट होते हैं कि वो बॉस को भी चकमा देने में कामयाब हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ऑफिस में गेम खेल रहा होता है, लेकिन तभी वहां से गुजर रहे बॉस की नजर उस पर पड़ जाती है, लेकिन कर्मचारी भी इतना शातिर है कि वह बॉस से भी बच निकला. गेम खेलते कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए बॉस भी गजब की तरकीब निकालता है, जिसके चलते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: इंजेक्शन लगवाते समय बच्चे ने किया खूब ड्रामा, उसके रोने के अंदाज को देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी मजे से अपने ऑफिस में काम के दौरान कंप्यूटर पर गेम खेल रहा है. अचानक वहां से उसके बॉस गुजरते हैं और उनकी नजर गेम खेल रहे कर्मचारी पर पड़ जाती है. बॉस फौरन मुड़कर अपने कर्मचारी को देखते हैं, लेकिन वह तुरंत अपने सिस्टम के विंडों को चेंज कर देता है. बॉस ने अपने कर्मचारी को चेक करने के लिए दो-तीन बार ऐसा ही किया, फिर वो अपना मोबाइल फोन निकालते हैं और सेल्फी के बहाने कर्मचारी को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कर्मचारी अपने बॉस से भी चार कदम आगे निकला. उसकी चालाकी के कारण बॉस चाहते हुए भी उसे नहीं पकड़ सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).