वायरल

बाज ने आसमान से पानी में तैर रही मछली पर साधा निशाना, Viral Video में देखें कैसे झपट्टा मारकर किया उसका शिकार

जंगली जानवरों के अलावा आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी बेहद शातिराना अंदाज में अपना शिकार करते हैं. आसमान के शिकारी बाज का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो आसमान की ऊंचाई से पानी में तैर रही मछली पर निशाना लगाता है और पलभर में उसका शिकार कर लेता है. बाज को मछली पर अटैक करते देख आप भी दंग रह जाएंगे.

बाज ने आसमान से पानी में तैर रही मछली पर साधा निशाना, Viral Video में देखें कैसे झपट्टा मारकर किया उसका शिकार
बाज ने किया मछली का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जिंदा रहने के लिए दूसरे जानवरों (Animals) का शिकार करके अपना पेट भरने वाले शिकारी जानवर अक्सर शिकार की खोज में लगे रहते हैं. जंगली जानवरों (Wild Animals) के अलावा आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी बेहद शातिराना अंदाज में अपना शिकार करते हैं. आसमान के शिकारी बाज (Eagle) का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो आसमान की ऊंचाई से पानी में तैर रही मछली पर निशाना लगाता है और पलभर में उसका शिकार कर लेता है. बाज (Hawk) को मछली (Fish) पर अटैक करते देख आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एयर स्ट्राइक. इस वीडियो को अब तक 839 व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा इसे फिलहाल 8 लोगों ने रीट्वीट और 48 लोगों ने लाइक किया है. बाज की स्फूर्ति और उसके शिकार करने के खतरनाक अंदाज को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: आसमान से ऊंची छलांग लगाकर बाज ने पानी में तैर रही मछली का किया शिकार, देखें हैरान करने वाला यह Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आसमान में उड़ रहे एक बाज की नजर पानी में तैर रही मछली पर पड़ती है और वो तेजी से पानी की तरफ आता है. बाज आसमान से तेज रफ्तार में उड़ते हुए पानी में छलांग लगाता है और पलक झपकते ही मछली पर झपट्टा मारता है. देखते ही देखते वो एक मछली को अपने पंजों में जकड़ लेता है और पानी से निकलकर आसमान में ऊंची उड़ान भरने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).