सड़क से गुजर रही महिला पर कहर बनकर टूटा गुस्सैल सांड, हवा में उछालकर बेरहमी से पटका जमीन पर (Watch Viral Video)
सड़क पर चलती एक महिला पर कहर बनकर टूटे गुस्सैल सांड का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सांड बेहद खतरनाक अंदाज में एक महिला को हवा में उछालकर जमीन पर धड़ाम से पटकता है.
Viral Video: ग्रामीण इलाकों में सड़क से गुजरते समय कई आवारा पशु नजर आ जाते हैं. वैसे तो जो हमलावर पशु नहीं होते हैं, उनसे घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन अगर आपको सड़क पर सांड (Bull) घूमता हुआ दिख जाए तो फिर आपको सतर्क हो जाना चाहिए. सांड कब, क्यों, कैसे और किस पर भड़क जाए, यह कहना काफी मुश्किल है. सांड जब गुस्से (Angry Bull) में आता है तो अच्छे-अच्छों की हालत पस्त हो जाती है. इसी कड़ी में सड़क पर चलती एक महिला पर कहर बनकर टूटे गुस्सैल सांड का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में सांड बेहद खतरनाक अंदाज में एक महिला को हवा में उछालकर जमीन पर धड़ाम (Bull Attacks on Woman) से पटकता है. इस नजारे को देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. हालांकि यह पूरी घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
बताया जा रहा है कि रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के खंडवा की है, जिसके वीडियो को अभिषेक रॉय नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मध्य प्रदेश के खंडवा में सांड का आतंक, महिला को हवा में उछालकर पटका. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक महिला सड़क से गुजर रही थी, तभी गुस्सैल सांड ने उस पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें: Rajasthan: सड़क पर निकली महिला पर तीन सांडों ने घेरकर किया हमला, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
मध्य प्रदेश के खंडवा में सांड का आतंक, महिला को हवा में उछालकर पटका #MadhyaPradesh pic.twitter.com/PImllLcsf2
— Abhishek Roy (@abhiroy127) August 11, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक सांड अचानक से दौड़ता हुआ आता है, जिसे देखकर एक लड़का अपनी जान बचाकर भागता है, लेकिन सांड तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हुए सड़क पर चल रही एक महिला पर कहर बनकर टूटता है. गुस्सैल सांड महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए उसे हवा में उछालकर जमीन पर पटक देता है. इसके बाद भी सांड उसे घसीटने की कोशिश करता है और रास्ते से गुजरने वाले लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

