गजब! अपनी 8 पत्नियों के साथ रहता है यह कामयाब Tattoo आर्टिस्ट, Video में बताया खुशहाल वैवाहिक जीवन का राज
कुछ समय पहले 8 शादियां करने वाले एक टैटू आर्टिस्ट सुर्खियों में आ गए थे. बताया जाता है कि थाइलैंड के टैटू आर्टिस्ट ऑन्ग डैम सोरोट (Ong Dam Sorot) अपनी 8 पत्नियों के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं और वो अपनी सभी पार्टनर्स को खुश रखते हैं.
हिंदू धर्म में वैसे तो एक ही शादी (Marriage) मान्य होती है, लेकिन अगर कोई दूसरी शादी करना चाहता है तो उसे अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर अलग होना होता है. इसके अलावा भी एक शख्स के तीन से चार शादियों से जुड़ी कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन क्या कोई शख्स एक साथ 8 पत्नियों (8 Wives) के साथ खुशहाल जीवन (Happy Married Life) जी सकता है. दरअसल, कुछ समय पहले 8 शादियां करने वाले एक टैटू आर्टिस्ट सुर्खियों में आ गए थे. बताया जाता है कि थाइलैंड के टैटू आर्टिस्ट ऑन्ग डैम सोरोट (Ong Dam Sorot) अपनी 8 पत्नियों के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं और वो अपनी सभी पार्टनर्स को खुश रखते हैं.
आमतौर पर अगर किसी शख्स की एक से अधिक पत्नी होती है तो उनके बीच मनमुटाव हो जाता है, लेकिन इस शख्स की सभी पत्नियां बिना किसी झगड़े या मनमुटाव के एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी एक ही घर में रहती हैं. सभी पत्नियां अपने पति को दुनिया का सबसे अच्छा इंसान मानती हैं और उससे बहुत प्यार करती हैं. शख्स भी अपनी सभी पत्नियों का ख्याल रखता है.
टैटू आर्टिस्ट सोरोट ने एक टीवी शो को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पत्नियां अलग-अलग बेडरूम में सोती हैं और वो अपने पति के साथ सोने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हैं. शख्स ने बताया था कि वो भी पत्नियों को एक जैसा प्यार करते हैं और उनका बेहद ख्याल रखते हैं.
देखें वीडियो-
Man shares single home with 8 #wives, lives happily. Man in #Thailand has shocked a lot of netizens after his story of living with eight young wives under the same roof went viral on social media. pic.twitter.com/9QU3DpB7Nj
— Dr. Sandeep Seth (@sandipseth) January 30, 2022
सोरोट के अनुसार, हर बार उन्हें पहली नजर में प्यार हुआ. वो अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से एक दोस्त की शादी में मिले थे. दूसरी पत्नी नोंग एल से उनकी मुलाकात बाजार में हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि नोंग एल सोरोट की पहली पत्नी के बारे में जानती थी, इसके बावजूद उन्होंने सरोट से शादी की.
अपनी तीसरी पत्नी से सोरोट अस्पताल में मिले थे, चौथी पत्नी से इंस्टाग्राम, पांचवीं बीवी से फेसबुक और छठी पत्नी से टिकटॉक पर बातचीत हुई थी. जब वो मां के साथ धार्मिक स्थल गए थे, तब उनकी मुलाकात सातवीं पत्नी से हुई और अपनी आठवीं पत्नी से वो वेकेशन के दौरान मिले थे. आठों पत्नियों के साथ उनकी शादी सफल रही है और वो सभी पत्नियों के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

