वायरल

Amazing! इस अनोखे किंग कोबरा के कायल हुए लोग, Viral Video में सांप को देख आप भी रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर एक अनोखे किंग कोबरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी दंग हो गए हैं. इंटरनेट पर छाए कोबरा सांप को देखकर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह किस प्रजाति का सांप है. इस सांप के वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस वीडियो को इंडियन वाइल्ड लाइफ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

Amazing! इस अनोखे किंग कोबरा के कायल हुए लोग, Viral Video में सांप को देख आप भी रह जाएंगे दंग
अनोखा किंग कोबरा सांप (Photo Credits: Instagram)

Amazing! किंग कोबरा (King Cobra) को दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप (Venomous Snake) माना जाता है. कोबरा सांप (Cobra Snake) के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और आपने अब तक ज्यादातर काले रंग के किंग कोबरा (King Cobra) को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी भूरे रंग के कोबरा सांप को देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक अनोखे किंग कोबरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी दंग हो गए हैं. इंटरनेट पर छाए कोबरा सांप को देखकर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह किस प्रजाति का सांप है. इस सांप के वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

इस वीडियो को इंडियन वाइल्ड लाइफ (Indian Wildlife) नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. बताया जा रहा है कि यह अनोखा सांप Albino spectacled cobra है, जिसे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर श्री मंधारे ने शूट किया है. इस वीडियो में सांप भूरे रंग का बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है और इस अनोखे सांप को देख हर कोई इसका कायल हो गया है. यह भी पढ़ें: Giant Snake! 77 फीट लंबे विशालकाय सांप को देख उड़ जाएंगे आपके होश, स्नो आर्टिस्ट ने बर्फ से किया है तैयार (Watch Pics & Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Indian Wildlife (@indian_wildlifes)

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अब तक इसे 42,884 व्यूज मिल चुके हैं. लोग इस रंग के कोबरा को देखकर उसकी रंग-रूप की तारीफ करते दिख रहे हैं और इसके साथ ही उनमें कोबरा की नई प्रजाति के बारे में जानने की उत्सुकता नजर आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).