हैरतअंगेज! चरखी वाले झूले से लटक कर शख्स ने दिखाया स्टंट, होश उड़ा रहा है यह Viral Video
एक हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स किसी मेले में चरखी वाले झूले से लटक कर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं.
Stunt Viral Video: दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं. कई बार तो स्टंट (Stunt) कामयाब हो जाते हैं, लेकिन कई बार जरा सी गलती के कारण स्टंट करने वालों को उसका बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. खतरनाक स्टंट से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स किसी मेले में चरखी वाले झूले से लटक कर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं.
इस वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मेले में ऐसा कारनामा बिल्कुल भी ना करें... आप खतरों के खिलाड़ी नहीं सिरफिरे ज्यादा लगेंगे... वीडियो में एक शख्स मेले में चरखी वाले झूले के पास खड़ा दिखाई देता है और अचानक से वो जोश में आता है और अपने हाथों को ऊपर उठाकर झूले के एक हिस्से को पकड़ लेता है. यह भी पढ़ें: Stunt Viral Video: बाइक पर रॉकेट वाला पटाखा लगाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, जिसे देख दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
मेले में ऐसा कारनामा बिल्कुल भी ना करें... आप खतरों के खिलाड़ी नहीं सिरफिरे ज्यादा लगेंगे... #Trending #trendingvideo #viral pic.twitter.com/DHq1ekf7i3
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) January 11, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि झूला जैसे ही ऊपर जाने लगता है, उसके साथ शख्स भी ऊपर की तरफ जाने लगता है. शख्स अपनी मजबूत पकड़ के चलते हवा में लटकने के दौरान झूले को नहीं छोड़ता है और जैसे ही झूला नीचे आता है वो बड़े ही आराम से झूले को छोड़कर साइड में आ जाता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही लोग इस तरह के स्टंट करने से बचने की हिदायत दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

