क्या सनी लियोनी का नया करियर है 'जेसीबी की खुदाई' के वायरल होने की वजह? दो दिन पहले शेयर की थी ये Pic
इस तस्वीर की खास बात यह है कि अब फैन्स को सनी लियोनी (Sunny Leone) का यह सेक्सी फोटो काफी पसंद भी आ रहा है. ट्विटर यूजर्स इसे लेकर लगातार कमेंट्स कर रहे है.
बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहनेवाली अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) के नए करियर को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इसके पीछे की वजह है 'जेसीबी की खुदाई' (JCBKiKhudayi) के वायरल होने का वीडियो. बताना चाहते है कि दो दिन पहले सनी लियोनी (Sunny Leone) ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके तहलका मचा दिया. सनी (Sunny Leone) की इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा शुरू हो गयी. तस्वीर से साफ है कि सनी ने जेसीबी की खुदाई’ सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्रेंड होने से पहले इस तस्वीर को शेयर किया है.
ज्ञात हो कि ट्विटर पर जेसीबी की खुदाई’ (JCBKiKhudayi) का वीडियो ट्रेंड हो गया. बड़ी संख्या में लोग जेसीबी की खुदाई (JCBKiKhudayi) को लेकर चर्चा कर रहे है. आलम यह रहा कि सोशल मीडिया (Social Media) पर मीम्स की बाढ़ आ गई. यह भी पढ़े-'जेसीबी की खुदाई' Video सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, जाने क्यों हुए मजेदार #JCBKiKhudayi Memes वायरल
इस तस्वीर की खास बात यह है कि अब फैन्स को सनी लियोनी (Sunny Leone) का यह सेक्सी फोटो काफी पसंद भी आ रहा है. ट्विटर यूजर्स इसे लेकर लगातार कमेंट्स कर रहे है.
Career change!? LOL 😜 pic.twitter.com/nNg6hbSq4w
— Sunny Leone (@SunnyLeone) May 25, 2019
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी (Sunny Leone) इस लेटेस्ट फोटो में बला की खूबसूरत लग रही है. इसके साथ ही आप देख सकते है कि सनी इस फोटो में जेसीबी मशीन (JCB Machine) के टायर के ऊपर खड़ी हुई हैं, जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसमें उन्होंने औरेंज कलर का शॉर्ट और ब्लू कलर का टॉप पहना हुआ है.बहरहाल जेसीबी की खुदाई' (JCBKiKhudayi) को लेकर अभी भी सोशल मीडिया (Social Media) पर यूजर्स खूब चर्चा कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

